बरेली: पवन शर्मा को बने दोबारा से भाजपा का जिला अध्यक्ष

पवन शर्मा को बने दोबारा से भाजपा का जिला अध्यक्ष

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में पवन शर्मा को दोबारा से जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा की मेहनत रंग लाई दोबारा से बने जिला अध्यक्ष। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि कस्बे के लोधी नगर स्टेशन रोड पर भाजपा कार्यालय कमलेश ट्रेडर्स पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा को दोबारा से जिला अध्यक्ष बनाने की सूचना मिली तो जिंदाबाद के नारे लगाने लगे उसके बाद उन्होंने ढोल नगाड़े बजाकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उसके बाद फतेहगंज पश्चिमी मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी-अपनी गाड़ियों से बरेली जिला अध्यक्ष पवन शर्मा के निवास पर पहुंचे। वहां पहुंचकर कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता हरीश गंगवार (कातिव) मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, अजय सक्सेना, कन्हैया लाल सक्सेना, सौरभ पाठक, ठाकुर संजीव सिंह, डॉ मुदित प्रताप सिंह, बंटी मौर्य, आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, आकाश गंगवार, सुनील पांडे, मेहंदी हसन, जोगेंद्र सिंह आदि लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा को फूल माला पहनकर या और उनका मुंह मीठा कराया। जिलाअध्यक्ष ने सभी की बधाई स्वीकार कर सभी को दोबारा से पार्टी की रणनीति तैयार कर दोबारा से 2024 के इलेक्शन की तैयारियों में जुट जाने का आवाहन किया। और कहां की मेरे जिला अध्यक्ष रहते किसी भी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को तकलीफ नहीं होगी। मैं उनके सुख दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: केसीएमटी में विश्व ओजोन दिवस पर चर्चा

Sat Sep 16 , 2023
केसीएमटी में विश्व ओजोन दिवस पर चर्चा दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : ओजोन दिवस के उपलक्ष में खंडेलवाल कॉलेज में पर्यावरण क्लब के संयोजक डॉ चंचल श्रीवास्तव, सहायक हरीश कुमार के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजन जैसे पोस्टर कंपटीशन में प्रथम स्थान समिति राठौर क्विज में प्रियंका, कौशिकी,धीरज पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement