सामाजिक चेतना मंच की बरेली जोन स्तरीय संगठन सृजन गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन, सामाजिक चेतना मंच की बरेली जोन स्तरीय संगठन सृजन गोष्टी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन चैतन्य पब्लिक स्कूल संजय नगर बरेली में संगठन के अंग के रूप में संचालित संगठन भारतीय कुर्मी-किरार चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रभारी बृज प्रान्त योगेश पटेल ब्लाक प्रमुख भोजीपुरा के संयोजन में किया गया।
आयोजन के मुख्य अतिथि अरूण दीक्षित ने संगठन की शपथ पत्र बुकलेट का अवलोकन कराते हुये कहा कि संगठन के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल हिमांचल एवं राजस्थान के निर्देश तथा अपर मुख्य संरक्षक डॉ० दिनेश शर्मा सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री उ०प्र० के मार्ग दर्शन में उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रो के अन्तर्गत संगठन में समाहित छत्तीस समाजों के जो दो-दो हजार पदाधिकारी है, उनको राष्ट्र के चर्तुमुखी विकास के लिये आपसी सौहार्द एवं समरसता के साथ समर्पित रहने के अमुख शपथ पत्र भरवाने का कार्य चल रहा है. जिसके लिये मै प्रदेश व्यापी यात्रा पर हूँ, जिसमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ जोन की यात्रा पूर्ण हो चुकी है, और आज बरेली जोन की पांच दिवसीय यात्रा के समापन पर यह आयोजन किया गया है।
तथा दीक्षित ने कहा कि समरस समाज ही राष्ट्र उत्थान की कुंजी है, जिसके लिये सभी धर्म-पंथ-जातियों को एक मंच पर आना होगा, तभी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिद्धान्त सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास पूर्ण होगा, इसी लक्ष्य को लेकर सामाजिक चेतना मंच द्वारा सभी धर्म-पंथ जातियों का एक संयुक्त परिवार राष्ट्र स्तर पर स्थापित किया है जिसका नारा है।
तिलक- तराजू-कलम- तलवार, धनघर- कश्यप- लोधी- कुम्हार धानुक बंजारा कोरी-लोहार, तेली नूनिया यादव-धुनार।
गूजर सोनकर-बढई सुनार, सैनी शाक्य-जाटव-वैसवार।
नट-बहेलिया- पासी-गिहार, सविता- राजभर- कुर्मी- किरार मुस्लिम- सिंधी-क्रिश्विन-सरदार, हम सबका है एक परिवार।
श्री दीक्षित ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पी०डी०ए० के नारे पर तंज कसते हुये कहा कि कहने को तो पी०डी०ए० का मतबल अखिलेश यादव पिछड़ा- दलित- अल्पसंख्यक / अगड़े कहते है परन्तु वास्तविकता में इसका अर्थ उनकी कार्य प्रणाली से परिवार डवलपमेंट ऐलाइन्स साबित होता है, उदाहरण स्वरूप वैसे तो अखिलेश यादव अपने को यादव समाज का एक मात्र नेता प्रचलित करते है परन्तु यदि आप विगत लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सांसदो की गणना करेंगे तो स्पष्ट हो जायेगा कि यादव जाति के जो पांच सांसद समाजवादी पार्टी के है वह पाँचो के पाँचो सैफई परिवार के ही है, इस प्रकार अखिलेश यादव का पी०डी०ए० का नारा केवल एक छलावा है, जो सैफई परिवार तक ही सीमित है।
कार्यक्रम के संयोजक योगेश पटेल ने कहा कि सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संयोजक कलराज मिश्र जी ने मुझे जो जिम्मेदारी सामाजिक चेतना मंच के अन्तर्गत बृज प्रान्त का प्रभारी बनाकर प्रदान की है, मैं उसका तन-मन-धन से निर्वहन करूंगा और अति शीघ्र एक बरेली जोन स्तरीय सम्मेलन बरेली शहर के अन्तर्गत आयोजित कराऊंगा। इससे पहले करहल सैफई के मध् य चौधरी नत्थू सिंह डिग्री कालेज में स्वर्गीय मुलायम सिंह के राजनैतिक जनक स्वर्गीय चौधरी नत्थू सिंह यादव के नाती डॉ० धीरज यादव जो सामाजिक चेतना मंच के अंग के रूप में संचालित संगठन भारतीय यादव समाज कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, के संयोजन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण दीक्षित के नेतत्व में एक वास्तविक पी०डी०ए० का सम्मेलन अखिलेश यादव की जन्म एवं कर्म स्थलीय पर आयोजित किया जायेगा, जिसमें अखिलेश यादव के नकली पी०डी०ए० के नारे की पोल खोली जायेगी।
आयोजन में ब्रहामण क्रांन्ती मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश पाठक भारतीय धनगर विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम, भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष जमील अहमद, भारतीय दलित उत्थान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राम बाबू सागर, अ०मा० कश्यप-निशात संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कश्यप भारतीय चित्रांशी महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ .रजनीश सक्सेना, भारतीय वैश्य एकता मंच के प्रदेश महासचिव अमित गुप्ता, भारतीय छत्रीय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश महासचिव सनी ठाकुर, भारतीय लोधी चेतना मंच के प्रदेश महासचिव निक्की राजपूत, भारतीय पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव हिमांशू बत्रा, महिला प्रकोष्ठ की महासचिव श्रीमती रश्मि मिश्रा, जोन अध्यक्ष बरेली इंजीनियर विनय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष बरेली अनुभव शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद अमित उपाध्याय, मण्डल महासचिव ब्रेली राजेन्द्र भैया, एवं पूर्व सैनिक संगठन से कैप्टन उमेश राठौर श्रीमति सुमन श्रीवास्तव,राजेन्द्र सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




