बेंगलुरू से बरेली की फ्लाइट दृश्यता की कमी के कारण दिल्ली डायवर्ट

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली एयरपोर्ट पर कोहरे ने यात्रियों और एयरलाइंस को खासी परेशानी में डाल दिया। बेंगलुरू से 136 यात्रियों को लेकर आई इंडिगो की फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर उतारने में नाकाम रही और करीब 20 मिनट तक आसमान में मंडराती रही। पायलट और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच लगातार संवाद हुआ, लेकिन मौसम की मार के आगे विमान को सुरक्षित रूप से उतारना नामुमकिन साबित हुआ।
आख़िरकार यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहीं, बरेली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट को भी अचानक कैंसिल कर दिया गया। इसमें 186 यात्रियों ने टिकट बुक कर रखी थी, लेकिन कोहरे की वजह से उनकी यात्रा अधूरी रह गई और वे मायूस होकर लौट गए।
यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट के मंडराने के दौरान कई लोग घबराए और उनकी धड़कनें तेज हो गईं। पायलट ने लगभग 15 मिनट तक फ्लाइट एयरपोर्ट के ऊपर घुमाई, तब जाकर अधिकारियों ने इसे दिल्ली भेजने का फैसला किया। इस दौरान एयरपोर्ट और एयरलाइन अधिकारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। दिल्ली पहुंची फ्लाइट के यात्रियों के लिए वाहन की व्यवस्था कराकर उन्हें बरेली लाया गया। वहीं, बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों के लिए किराये की सुविधा भी एयरलाइन ने सुनिश्चित की।
एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण दृश्यता बेहद कम थी, इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही फ्लाइट को दिल्ली भेजा गया और बरेली से बेंगलुरू जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी। यात्रियों ने नाराजगी जताई और कुछ ने टिकट कैंसिल करवा दी, जबकि बाकी यात्रियों की यात्रा रि-शेड्यूल की गई। बरेली एयरपोर्ट पर मौसम की इस मार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता है, लेकिन यात्रियों की परेशानियों का सिलसिला भी लगातार जारी रहता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेना विजय दिवस पर कोमोडोर भास्कर,कर्नल गाईन और ग्रुप कैप्टन अलका वीर को किया सम्मानित

Wed Dec 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में भारतीय सेना दिवस पर मंगलवार को मंडल विहार कालोनी के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय सेना विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कर्नल पंकज अग्रवाल ने बताया कि 16 दिसंबर 1971 […]

You May Like

advertisement