धनतेरस सहित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-कलेक्टर चंदन कुमार

पर्यावरण का रखें ख्याल, कुम्हारों एवं महिला स्व सहायता समहू द्वारा बनाये जा रहें दिये का ही करें उपयोग

बलौदाबाजार,11 नवम्बर 2023/ कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी जिला वासियों को धनतेरस सहित दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश दिए है। उन्होंने कहा दीपावली देश के बड़े त्यौहार में से है। दीपावली में आर्थिक गतिविधियां तेज़ होती है। अनेक से छोटे-बड़े समुदाय इसे बड़ी आस भरी नजरों से देखते है। दीपावली के दौरान घरों में दीये एवं लाइटों का उपयोग बड़ी सँख्या में करतें है। इन वस्तुओं में विदेशी वस्तुओं का उपयोग ना ही करें। उनकी जगहों में हमारे भाई बंधुओं द्वारा बनाये स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें। जिले में बड़ी सँख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये एवं महिला स्व सहायता समुहों द्वारा भी दिये बड़ी सँख्या में बनाये जा रहें है। आप सभी इन्हीं दियों का ही उपयोग करें। इनसे इन्हें आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। अतः आप सभी से आग्रह है आप ऐसे ही दीयों का उपयोग करें। इसके साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश मे पटाखा का उपयोग निर्धारित समय मे रात 8 से 10 बजें तक का ही करें। पटाखों में हो सकें तो ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पर मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है की जहां तक हो सकें पटाखों का उपयोग ना ही करें। यह पर्यावरण को अधिक प्रभावित करतें है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने आदेश जारी कर अपराधी को किया जिला बदर

Sat Nov 11 , 2023
बलौदाबाजार,11 नवम्बर 2023/आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर चंदन कुमार ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त  राजू जायसवाल  को जिला बदर के आदेश जारी किया है।  पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार - भाटापारा के प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी द्वारा  इंदिरा […]

You May Like

advertisement