श्री गोविंदानंद आश्रम में सक्रांति पर्व पर हुई भजन संध्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि

श्री गोविंदानंद आश्रम में सक्रांति पर्व पर हुई भजन संध्या : महंत सर्वेश्वरी गिरि।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आश्रम में हो रही शिव महापुराण कथा और सुंदरकांड पाठ का हुआ समापन।
आश्रम में हर मास होता है संकड़ों कन्याओं का पूजन और भंडारा।

पिहोवा 18 अगस्त :
श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी मार्ग पर सक्रांति के शुभ अवसर पर हर मास की तरह इस मास भी भजन संध्या का आयोजन किया गया । इस भजन संध्या में महिला संकीर्तन मंडल के गायकों ने भजनों की लड़ी पीरों कर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। महिलाओं ने दादा खेड़ा पर प्राचीन भजन और नृत्य भी किया। भजन संध्या के समापन पर एक विशाल भंडारा किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण कर संतों का आशीर्वाद लिया।
विशेष तौर पर पधारे आश्रम के संरक्षक महंत बंसीपुरी जी महाराज ने बताया की सक्रांति के इस अवसर पर की गई पूजा से जन्म जन्मांतरों के पाप धुल जाते हैं और मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है।
आश्रम में प्रतिदिन सुंदरकांड और शिवपुराण का पाठ भी चल रहा था जिसका समापन आज हुआ। इसके साथ प्रत्येक मास को जेठे रविवार के दिन कन्या पूजन और भंडारा भी होता है जिसमे सैंकड़ों की संख्या में कन्याओं का आगमन होता है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज, महंत बंसीपुरी जी महाराज , महंत सर्वेश्वरी गिरि जी, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मुख्य यजमान सुशील गुप्ता एवं महिला मंडली
आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
सक्रांति की भजन संध्या पर प्रवचन सुनते और भंडारा ग्रहण करते हुए श्रद्धालु गण ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਦੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ, ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਪੀੜਤਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਮਦਦ

Fri Aug 18 , 2023
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 17 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਦੇ ਮੈਨਜ਼ਮੈਂਟ, ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਵੱਲੋ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਇਲਾਕਿਆ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਲੋਕਾ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦਵਾਈਆ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਲੋਕਾ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਈਆ ਗਈਆ ਅਤੇ ਮੈਡੀਕਲ ਕੈਂਪ […]

You May Like

Breaking News

advertisement