श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव पर भजन संध्या आयोजित

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा……. भजन पर मस्ती में झूमे श्रद्धालु।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : महादेव मोहल्ला के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव पर भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने होली के मधुर भजन सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम आयोजक यशेंद्र शर्मा परिवार ने सर्व देव पूजन किया। कार्यक्रम में गायक लखबीर सिंह लक्खा ने होली आई रे कन्हाई, रंग लाई सुना दे जरा बासुरी, आज बृज में होली रे रसिया और होली खेल रहे बांके बिहारी, आज रंग बरस रहा इत्यादि भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया। फूलों से होली खेलते हुए श्रद्धालुओं ने बच्चों को पानी व्यर्थ न बहाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने भक्तिमय ढंग से होली पर्व मनाया। पूरे मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों एवं फूल मालाओं से सजाया गया। आयोजक यशेंद्र शर्मा ने कहा कि होली प्रेम, आपसी भाईचारा व सद्भावना का प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन गिले शिकवे दूर कर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए मिष्ठान व पकवानों की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर रामकुमार भारद्वाज, विजय भारद्वाज, पूर्व पार्षद दीपक सिंगला, जंग बहादुर सिंगला, नागेंद्र शर्मा, अनुष्का शर्मा, बॉबी शर्मा, प्रेम शर्मा, सुरेंद्र भारद्वाज, अमित भारद्वाज, अरुण दत्त, वरुण दत्त, हर्ष दत्त, सुंदर वालिया, अद्वैत भारद्वाज, विजय सैनी, लक्की शर्मा, विंध्य प्रकाश पांडे, शुभम पांडे, अनिरुद्ध शर्मा हन्नी, दीपक अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, त्रिभुवन शर्मा, मोहित शर्मा मनु, रामस्वरूप मोद्गिल, शशि वर्मा, ईश्वर वालिया, बंटी गुप्ता, अरुणा शर्मा, अनीता तिवारी, प्रेमलता, पारुल शर्मा, वृंदा शर्मा, सिम्मी शर्मा, सोनिया शर्मा, ऋचा शर्मा और महादेव युवा संघ के सदस्यों ने भाग लिया।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में होली महोत्सव मनाते श्रद्धालु।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार में हुई श्रद्धा के साथ रंगभरी एकादशी की पूजा

Tue Mar 11 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। सभी देवता-गणों ने दीप-आरती, फूल, गुलाल और अबीर से भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का स्वागत किया था : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : हर साल की तरह फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी के अवसर पर जग ज्योति दरबार में महंत […]

You May Like

Breaking News

advertisement