सेंट पॉल स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया

कुरुक्षेत्र (अमित) 23 दिसंबर : आज मंगलवार को सेंट पॉल स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। जूनियर क्लासेज के छोटे बच्चों एवं सीनियर मोस्ट क्लास के बच्चों ने साथ मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया। सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों और कर्मचारियों ने भी भागीदारी की। स्कूल परिसर में एक जीवंत क्रिसमस उत्सव की दिल को छू लेने वाली झलक को पेश किया। जिसने छात्रों और कर्मचारियों की आनंदमय भावना को उजागर किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रियदर्शी पॉल भट ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा क्रिसमस प्रेम, करुणा और भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति दया, सहयोग और सद्भाव की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। प्रभु यीशु मसीह के जन्म का यह पावन अवसर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। सेंट पॉल स्कूल की प्रिंसिपल शेरोन भट्ट ने कहा कि स्कूल ने विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों का आयोजन किया, जिसमें क्रिसमस नृत्य, कैरोल और एक विशेष जवानों के बीच नशा मुक्ति के ड्रामे की प्रस्तुति के द्वारा समाज की युवा पीढ़ी को सशक्त और नशा मुक्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सांता क्लॉज़ के द्वारा बच्चों के साथ जिंगल बैल गीत पर डांस एवं छोटे बच्चों को मिठाई वितरित करना शामिल था। इस तरह के एक सफल और यादगार कार्यक्रम का जश्न मनाना खुशी की बात थी। प्रिंसिपल शेरोन भट्ट ने, छात्रों और शिक्षको को संबोधित करते हुए सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को क्रिसमस की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओलम्पिक 2036 में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे मैदान में : नायब सिंह सैनी

Tue Dec 23 , 2025
विश्व में धाकड़ किसान, धाकड़ पहलवान की धरा के रूप में है हरियाणा की पहचान।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को नकद राशि व पुरस्कार देकर किया सम्मानित।सांसद खेल प्रतियोगिता समापन नहीं बल्कि खेल के नए युग की है शुरूआत : […]

You May Like

Breaking News

advertisement