भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया

रायबरेली
रिपोर्ट अभय द्विवेदी

रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक की साइकिल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि शिक्षक साइकिल समेत सड़क किनारे खाईं में जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय शिक्षक राकेश कुमार निवासी याकूबगंज अभिभावकों से मिलकर देर रात गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोथी गांव स्थित सरकारी बाग के पास यह हादसा हुआ। सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव और टूटी हुई साइकिल देखी तो सनसनी फैल गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही महाराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

Fri Aug 22 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर अभय द्विवेदी भारत विकास परिषद के संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न “सोशल मीडिया के प्रभावों का अध्यन एवं प्रबंधन जरूरी: विवेक विक्रम सिंह” रायबरेली में भारत विकास परिषद के अंतर्गत होने वाले संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का […]

You May Like

Breaking News

advertisement