Uncategorized
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में जयपुर (राजस्थान) से भजन गायिका रजनी राजस्थानी विशेष तौर पर पधारे

भव्य श्रृंगार आरती में गूंजा भक्ति का स्वर, श्रद्धालुओं से भरा सिद्धेश्वर धाम
फिरोजपुर (पंजाब) 21 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्रसिद्ध भजन गायक रजनी राजस्थानी जयपुर से मंदिर के पुजारी सत्यदेव जी के आग्रह पर विशेष तौर पर पधारे। मंदिर कमेटी के प्रधान एवं उपस्थित सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनकी मधुर आवाज में एक भजन भी सुना।
प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर,श्री सिद्धेश्वर महादेव बाजार राम सुख दास फिरोजपुर शहर में नित्य होने वाली सुंदर श्रृंगार संध्या आरती का आयोजन अत्यंत भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर आरती बाबा भोलेनाथ के श्री चरणों में श्री कैलाश शर्मा परिवार की ओर से करवाई गई। विधिवत संकल्प पुजारी सत्यदेव और रष्पिंदर शास्त्री द्वारा कराया गया, जिसके पश्चात सिद्ध शिवालय में आरती घंटी-घड़ियाल के मधुर स्वर के साथ अत्यंत भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में अमृत वेला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य पुजारी सत्यदेव भारद्वाज ने बड़ी श्रद्धा भावना के साथ सभी दरबारों की आरती की।
श्री कैलाश शर्मा ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर एवं मंदिर की सुंदर व्यवस्था, साफ-सफाई तथा श्रद्धा भाव को देखकर सभी समिति सदस्यों की सराहना की और भाव-विभोर हो गए।
आरती में अधिक संख्या मेँ मातृशक्ति भी विशेष तौर पर उपस्थिति रही, जिसमें अमृत वेला सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।



