Uncategorized
सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर की ओर से नव वर्ष संवत 2083 के कैलेंडर का भक्ति भजन ग्रुप के सौजन्य से एसबीएस नर्सिंग कॉलेज फिरोजपुर में हुआ विमोचन

सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर की ओर से नव वर्ष संवत 2083 के कैलेंडर का भक्ति भजन ग्रुप के सौजन्य से एसबीएस नर्सिंग कॉलेज फिरोजपुर में हुआ विमोचन।
बाबा बलदेव गिरी जी चेयरमैन श्री हिंदू तख्त, राहुल बजाज (बाबाजी) मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
(पंजाब)फिरोजपुर 19 मार्च 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर की ओर से नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के कैलेंडर का विधिवत तरीके से विमोचन हुआ। भक्ति भजन ग्रुप के सौजन्य से शहीद भगत सिंह कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोडे वाला में बाबा बलदेव गिरी जी अध्यक्ष श्री हिंदू तखत एवं संस्थापक श्री बाबा बालक नाथ मंदिर कुंदन नगर, राहुल बजाज (बाबा जी) मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे।
प्रोग्राम की शुरुआत उपस्थित संतों द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके की गई ।
स्टेज पर विराजमान बाबा बलदेव गिरी जी, राहुल बजाज (बाबा जी) पंडित आचार्य अनिल शर्मा जी आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल जी ने हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर सभी सनातन धर्म में विश्वास रखने वालों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
आचार्य पंडित अनिल शर्मा, आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल, डॉ रामेश्वर सिंह जी ने नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के बारे में जानकारी साझा की और बताया कि इस कैलेंडर को कड़ी मशक्कत के बाद फिरोजपुर छावनी और शहर के विद्वान पंडितों द्वारा तैयार किया गया है। इस दिन को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत् के तौर पर भी मनाया जाता है। और चेत्र मास नवरात्रि से मां भगवती के आशीर्वाद से हिंदू नव वर्ष संवत् का शुभारंभ होता है। उन्होंने यह भी बताया कि विक्रमादित्य संवत् का संबंध सृष्टि की रचना काल से ही है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। और विक्रमादित्य संवत् का आरंभ किया।
उन्होंने यह भी बताया कि अब फिरोजपुर छावनी और शहर में एक ही त्यौहार को दो बार में नहीं मनाया जाएगा। यह कैलेंडर आज से फिरोजपुर के सभी धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों पर लगाए जाएंगे। तांजो फिरोजपुर वासियों को अपने-अपने त्यौहार के लिए अवगत कराया जाए। मंच पर उपस्थित विशेष अतिथियों ने भी नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष में बताया कि हिंदुओं के लिए यही कैलेंडर सही माना जाता है और हमें इसी कैलेंडर को मध्य नजर रखते हुए अपने त्योहारों को मनाना चाहिए। अंग्रेजी कैलेंडर की हमारे लिए कोई मान्यता नहीं है। इस मौके पर फिरोजपुर के गणमान्य अतिथि पंडित पीडी शर्मा, अशोक कक्कड़,जगदीश कक्कड़, पंडित कमल कालिया,अशोक गर्ग, त्रिलोचन चोपड़ा सेवा भारती, गौरव अनमोल, एनके छाबड़ा, दविंदर बजाज, देवराज खुल्लर इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पंडित राजेश अत्री वजीरपुर वाले, श्री अमन शर्मा, केशव तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, अनिल पांडे, अमित त्रिपाठी, भूपेश शर्मा को मंच पर विराजमान संतों ने सिरोपे भेंट कर उनका सम्मान किया। जिन्होंने कैलेंडर तैयार करने में अपना सहयोग दिया था।
अंत में श्री धर्मपाल बंसल चेयरमैन हार्मनी कॉलेज एवं हॉस्पिटल एसबीएस कॉलेज फॉर नर्सिंग एवं संस्थापक भक्ति भजन ग्रुप और सर्व मंदिर केंद्रीय सभा की ओर से कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख (वीएचपी) जिला फिरोजपुर ने आए हुए सभी विशेष अतिथियों, पत्रकार भाईचारा एवं गणमान्य अतिथियों का कैलेंडर के विमोचन पर आने के लिए धन्यवाद किया। कॉलेज स्टाफ के सहयोग से उपस्थित सभी के लिए प्रसाद के रूप में चाय, समोसा, लड्डू और बिस्कुट का लंगर भी लगाया गया।


