हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिक उत्सव , हवन पूजन के बाद भंडारा

हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिक उत्सव , हवन पूजन के बाद भंडारा

✍️ प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। जनपद के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव की चौकी परिसर में बने राधा कृष्ण मनकामेश्वर महादेव मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया गया। मंदिर में आज ही के दिन पिछले वर्ष मूर्ति स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। एक वर्ष पूर्ण होने पर चौकी परिसर व गांव के लोगों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव मनाया। आचार्य अनूप कुमार द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन का कार्य संपन्न किया। हर हर महादेव के नाम से जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में काफी लोगों की भीड़ उमड़ी। भक्ति भाव से भगवान के प्रसाद को ग्रहण किया। चौकी परिसर में बने मंदिर में पहुंचकर लोगों ने माथा टेका। भगवान भोलेनाथ की आराधना कर आशीर्वाद लिया। चौकी प्रभारी संजीव कटारा , पुलिसकर्मी रवि सिरोही , बलराम , नरेंद्र , पंकज तिवारी समाजसेवी ,जितेंद्र ,पंकज सिंह , अक्षय त्यागी , हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह यादव ने पूजा अर्चना कर आरती उतारी। ग्राम प्रधान अमोद कुमार द्विवेदी , समाजसेवी राहुल ठाकुर उर्फ सोनू भैया , रोहित सिंह , रेनू , अनूप मिश्रा, पंकज सिंह , पंकज सिंह चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਵਿਗਿਆਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿੱਚ ਬਸਤੀ ਬੇਲਾ ਸਿੰਘ ਸਕੂਲ ਅੱਵਲ</em>

Tue Nov 29 , 2022
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਵਿਗਿਆਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਵਿੱਚ ਬਸਤੀ ਬੇਲਾ ਸਿੰਘ ਸਕੂਲ ਅੱਵਲ ਨੰਨੇ ਬਾਲ ਵਿਗਿਆਨੀਆਂ ਨੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥੀਮਾ ਤੇ ਬਣਾਏ ਆਪਣੇ ਮਾਡਲਾਂ ਰਾਹੀ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 29 ਨਵੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਰਾਜ ਵਿੱਦਿਅਕ ਖੋਜ ਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ ( ਸੈ.ਸਿ) ਚਮਕੌਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement