मंडल कार्यालय फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 67वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

मंडल कार्यालय फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रतन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 67वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

फिरोजपुर दिनांक-06.12.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

मंडल कार्यालय, फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 67वाँ महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। 06 दिसम्बर, 1956 को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का निधन हुआ था, जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री भूपेंद्र प्रताप सिंह तथा श्री बलबीर सिंह के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

   मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा तथा समाज सुधारक थे। भारतीय संविधान के निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसके अंतर्गत भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और धार्मिक समान अधिकार प्राप्त हुए। इसीलिए उन्हें भारतीय संविधान का पिता तथा आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद्भागवत में निहित है सभी धर्म ग्रंथों का सार : पंडित राजेंद्र शास्त्री

Tue Dec 6 , 2022
श्रीमद्भागवत में निहित है सभी धर्म ग्रंथों का सार : पंडित राजेंद्र शास्त्री। सेंट्रल डेस्क – संजीव कुमारी। उत्तरप्रदेश गोवर्धन : राधा कुंड परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम त्यागी आश्रम में आश्रम के अध्यक्ष श्रीश्री 1008 श्रीमहंत गिरीश दास त्यागी महाराज के पावन सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रख्यात […]

You May Like

Breaking News

advertisement