भारत विकास परिषद ने हनुमान जयंती एवं बैसाखी पर प्रसाद वितरित किया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : हनुमान जयंती एवं बैसाखी के शुभ अवसर पर धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्म सरोवर के तट पर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्राचीन सिद्ध पीठ में भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा सुबह की पावन वेला के समय मंदिर में आरती पूजा एवं प्रसाद वितरण का पावन पुनीत कार्य किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष विजयंत बिंदल ने बताया कि श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कुरुक्षेत्र में स्थित बजरंगबली का बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। जो 16वीं शताब्दी में दक्षिण मुखी रूप में स्वत प्रकट हुए थे। ऐसी पावन पवित्र धर्म स्थल पर ऐसा पुनीत पावन कार्य करना एक बड़े सौभाग्य की बात है। इस पुनीत कार्य में परिषद के अनेक सदस्यों ने एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शाखा सचिव बलजीत चावला ने बताया कि आज बैसाखी का पवित्र त्योहार होने की वजह से विश्व प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही । इस पुनीत कार्य में मैत्रेई शाखा की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा भी उपस्थित रही जिनका कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव अतुल गोयल विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर परिषद् के अन्य सदस्यों ने भी पुनीत कार्य में भाग लिया जिनमे प्रमुख रूप से डॉ अशोक चौधरी,पवन गुप्ता, मनोज सेतिया, प्रवीण सिंगला , हरि प्रकाश शर्मा, प्रवीण घई, रमेश गुलाटी , अखिलेश , डॉ जगमिंदर मलिक सम्मिलित हुए।
भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र की टीम।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा साहब को समझने के लिए गहराई से पढ़ना जरूरी: प्रो. वैद्य करतार सिंह

Sun Apr 13 , 2025
बाबा साहब को समझने के लिए गहराई से पढ़ना जरूरी: प्रो. वैद्य करतार सिंह। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। डॉ. आंबेडकर केवल दलितों के नेता नहीं, बल्कि एक महान राष्ट्र निर्माता, विचारक और संविधान निर्माता थे: कुलपति।आंबेडकर भवन में ‘डॉ. आंबेडकर की राष्ट्र को देन’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित। कुरुक्षेत्र,13 […]

You May Like

Breaking News

advertisement