Uncategorized

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर वीरेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आलापुर(अम्बेडकर नगर) नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेसुल्तानपुर वीरेन्द्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । मालूम हो राजेसुल्तानपुर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला हुई जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि डाॅ. संजय सिंह ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत हर बस्ती में टोली बनाकर लोगों से जुड़ने का निर्देश दिया।इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष व जिला कार्य समिति सदस्य कृष्ण भगवान मिश्र,पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि,ज्ञानेद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह,धर्मवीर मिश्रा,वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश पाण्डेय,गंगा मिश्रा,जिला महामंत्री अल्पसंख्क मोर्चा व पूर्व चेयर मैन प्रत्याशी मो.शाहिद अंसारी,जिलामंत्री अनुसूचित मोर्चा जितेंद्र प्रताप,जिला मंत्री युवा मोर्चा अभय सिंह मोनू,सेक्टर संयोजक मलखान सिंह,सोनू बाबा ब्राह्मण प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र यादव,मण्डल मंत्री राम विनय वर्मा,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष महेंद्र विष्णु पाण्डेय,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष विशाल सिंह,मण्डल मत्री राजेंद्र सिंह,श्रीमती पूनम उपाध्याय,नरेंद्र प्रताप सिंह,विवेक सिंह,कतवारू निषाद आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button