आशीष अग्रवाल प्रकरण में बड़ा एक्शन तय, EO पर गिर सकती है गाज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली :फतेहगंज पश्चिमी,भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री कार्यालय से मुकदमा दर्ज कराने की कथित साजिश के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ-साथ बरेली के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इससे संबंधित ईओ और अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि स्थानीय प्रशासनिक अधिशासी अधिकारी ने सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवाने की साजिश रची। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से औपचारिक शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा के कुछ नेता भी आशीष अग्रवाल के विरोध में खड़े नजर आए, जिससे संगठन के भीतर अंतर्कलह की सुगबुगाहट और तेज हो गई है। अब मुख्यमंत्री कार्यालय के सीधे हस्तक्षेप के बाद माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर शीघ्र ही निर्णायक कार्रवाई तय मानी जा रही है।
राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर यह मामला हाईप्रोफाइल बन चुका है और आने वाले दिनों में इससे जुड़ी बड़ी कार्रवाई की पूरी संभावना जताई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पालिका द्वारा राम सिंह की मणि पर शुल्क वसूली का विरोध करते हुए सभासद ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

Thu Nov 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक नगर के मोहल्ला नसीराबाद में स्थित राम सिंह मढ़ी पर नगर पालिका द्वारा लोगों के कार्यक्रमों को लेकर शुल्क वसूली का विरोध करते हुए सभासद ने ईओ को ज्ञापन देकर वार्ड के लोगों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।वही पंप […]

You May Like

advertisement