उत्तराखंड देहरादून UKSSSA की बड़ी पहल, उत्तराखंड में समूह ‘ग़’ के 1000+ पदों पर भर्ती का मौका

सागर मलिक

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत समूह ‘ग’ के तहत कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम तय किया गया है, जो विभिन्न विभागों में सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएंगी।

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक विभिन्न पदों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें वन दारोगा, सहायक लेखाकार, वैयक्तिक सहायक, सहायक अध्यापक, कनिष्ठ सहायक, तकनीकी पद और स्नातक स्तरीय परीक्षाएं शामिल हैं।

प्रमुख भर्तियों की जानकारी:

वन दारोगा (Forest Inspector) के 124 पदों पर परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 को प्रस्तावित है।

सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी व वैयक्तिक सहायक की परीक्षा 17 नवंबर 2025 को होगी।

सहायक अध्यापक के 128 पदों के लिए 18 जनवरी 2026 को परीक्षा प्रस्तावित है।

उपभोक्ता आयोग के सदस्य (राज्य व जिला स्तर) के 20 पदों के लिए परीक्षा 15 दिसंबर 2025 को होगी।

विशेष तकनीकी पदों के 62 पदों पर 1 फरवरी 2026 को परीक्षा होगी।

वाहन चालक के 37 पदों पर 22 फरवरी 2026 को परीक्षा प्रस्तावित है।

कृषि विभाग में 212 पदों के लिए 15 मार्च 2026 तक परीक्षा कराए जाने का लक्ष्य है।

सहायक लेखाकार के 36 पदों पर 29 मार्च 2026 को परीक्षा होगी।

कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक के 386 पदों के लिए परीक्षा 10 मई 2026 को प्रस्तावित है।

आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 41 पदों पर 31 मई 2026 को परीक्षा की योजना है।

विज्ञान विषय से संबंधित विभागों के 4 पदों के लिए परीक्षा 7 जून 2026 को होगी।

स्नातक स्तरीय परीक्षा के 48 पदों पर 21 जून 2026 को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है।

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा अवसर

UKSSSC की इस पहल से राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा। आयोग जल्द ही सभी पदों के लिए विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती कार्यक्रम से स्पष्ट है कि सरकार समूह ‘ग’ के पदों को भरने में गंभीर है, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विभागीय कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri Aug 29 , 2025
सागर मलिक अस्पतालों में पत्रकारों के लिए अलग विंडो हो, लोकल परचेज की भी सुविधा मिले देहरादून। पत्रकारों को राजधानी के राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा उपचार दिलाए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल से भेंट की। जिलाधिकारी ने […]

You May Like

advertisement