विधान सभा सत्र के समापन पर पहली बार सुनाई दी राज्यगीत की गूंज

अनुशासन, गंभीरता और सकारात्मकता का नया उदाहरण प्रस्तुत।

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 28 अगस्त : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र भावनात्मक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सत्र की कार्यवाही के समापन अवसर पर पूरा सदन राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ की गूंज से भर उठा। यह क्षण सदन के गौरव, एकता और प्रदेश की संस्कृति के सम्मान का प्रतीक बना। सत्र के समापन पर राज्यगीत की गूंज पहली बार सुनाई दी।
इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई और अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो हरियाणा की प्रगति और जनता की भलाई में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के कुशल संचालन, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण और सभी पक्षों को समान अवसर देने की उनकी संवेदनशीलता की विशेष झलक दिखाई दी। उनकी अध्यक्षता में सत्र ने जनहित से जुड़े विषयों पर सदन का वातावरण पूरी तरह गर्म होने के बावजूद अनुशासन, गंभीरता और सकारात्मकता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया।
विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र समाप्ति के अगले दिन विधान सभा के कुछ अधिकारियों के साथ खत्म हुए सत्र के बारे में व अन्य विषयों पर चर्चा की। विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को बताया कि हरियाणा सभा विधान सचिवालय के साथ-साथ प्रदेश सरकार के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को विधायी प्रारूपण की ट्रेनिंग की रूप-रेखा बनाई जाए। इसके साथ ही लोक सभा की सहमति के साथ वहां की तर्ज पर विधान सभा की एआई बेस्‍ड रिकॉर्डिंग व अनुवाद की व्यवस्था शीघ्र लागू करने बारे कदम उठाएं। इसके लिए वे पूरी योजना तैयार करें। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में सभी सदस्यों को सत्र में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि इस सत्र में लिए गए निर्णय प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे।
हरियाणा विधान सभा वीरवार को अधिकारियों के साथ बात करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून UKSSSA की बड़ी पहल, उत्तराखंड में समूह 'ग़' के 1000+ पदों पर भर्ती का मौका

Fri Aug 29 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत समूह ‘ग’ के तहत कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम तय किया गया है, जो […]

You May Like

Breaking News

advertisement