शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा

उत्तराखंड देहरादून
शिक्षकों की पदोन्नति पर बड़ा सवाल, टीईटी अनिवार्यता बनी बड़ी बाधा,
सागर मलिक

उत्तराखंड में पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य कर दिया है, जिससे बेसिक और जूनियर हाईस्कूल के 18 हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नतियां फिलहाल रोक दी गई हैं। इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का फैसला किया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, जिला शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा निदेशालय से स्पष्ट दिशा-निर्देश मांगे थे। इसके जवाब में निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकार के निर्णय से अवगत कराएं।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने बताया कि चमोली, टिहरी गढ़वाल और चंपावत जिलों के अधिकारी पदोन्नति को लेकर बार-बार जानकारी मांग चुके हैं, जबकि कुछ जिलों में शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन भी शुरू कर दिए हैं।

नौडियाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 से टीईटी को अनिवार्य कर दिया है। जिन शिक्षकों की सेवा अवधि में पांच वर्ष से अधिक समय बचा है, उन्हें दो साल के भीतर टीईटी पास करना होगा। यह नियम पुराने और नए दोनों शिक्षकों पर लागू होगा।

वहीं, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद थापा का कहना है कि 2010-11 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम लागू नहीं होना चाहिए, क्योंकि उस समय टीईटी लागू नहीं था और उनकी नियुक्ति वैध थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले तक पदोन्नतियों पर रोक नहीं लगनी चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात

Mon Oct 6 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनशहीद सम्मान समारोह: सीएम धामी ने शहीद परिवारों को दी करोड़ों की सौगात,सागर मलिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में हिस्सा लेकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद परिवारों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंट […]

You May Like

Breaking News

advertisement