बिहार:भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के अररिया दौरे को लेकर लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने का लगने लगा कयास

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के अररिया दौरे को लेकर लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने का लगने लगा कयास

राहुल ठाकुर
अररिया
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अपने एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अररिया आ रहे हैं जहां सुपौल अररिया के नरपतगंज राजगंज स्थित भाजपा नेता संजीत पासवान के पेट्रोल पंप पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगुवाई में उनका स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में से चार विधानसभा क्षेत्र का शुक्रवार को भ्रमण करेंगे, जहां पार्टी के कार्यकर्ता से मुलाकात करने के साथ-साथ कई पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाने का उनका कार्यक्रम है। फारबिसगंज के गोढ़ियारी स्थित कीर्तनिया चौक पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा के घर पर जायेंगे। इसके अलावा नरपतगंज के धनगड़ा शेखपुरा में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष किरण देवी के आवास पर जाने के साथ लक्ष्मीपुर बेलाही मुखिया बबलू यादव के घर जाने का कार्यक्रम तय है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन रानीगंज में मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद रानीगंज के काला बलुवा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर के परिजनों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद अररिया आश्रम चौक स्थित जोकीहाट के पूर्व भाजपा प्रत्याशी रंजीत यादव के आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे। प्रेस वार्ता उपरांत खमगड़ा जमुआ में पूर्व जिला मंत्री स्वर्गीय विजय नाथ झा और पलासी बलुआ ड्योढी जाकर पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय जागेश्वर ठाकुर और रामपुर कोदरकट्टी में पूर्व भाजपा नेता स्वर्गीय सत्यनारायण यादव के परिजनों से भेंट करने का कार्यक्रम है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन अपने एक दिवसीय दौरे में 6 विधानसभा में से चार विधानसभा का दौरा करेंगे भाजपा नेता की स्टोरी से अररिया से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना को बल मिलने लगा है। शाहनवाज हुसैन अपने इस दौर में संगठन के साथ-साथ संगठन से विमुख हुए भाजपा नेताओं के घर भी दौरा करने वाले हैं। जिससे यह कयास लगने लगा है कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में पिरोने में लग गए हैं।
अररिया से भाजपा नेता का पुराना संबंध रहा है।पहली बार किशनगंज से जब वह लोकसभा चुनाव जीतकर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे।उस किशनगंज लोकसभा चुनाव के जीत में अररिया का जोकीहाट और सिकटी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें अपार वोट मिला था और इन दोनों विधानसभा से मिले वोट के आधार पर किशनगंज से राजद के कद्दावर माने जाने वाले नेता तसलीमुद्दीन को पटकनी दी थी।जबकि उससे पहले तसलीमुद्दीन एच डी देवगौड़ा के प्रधानमंत्री वाले सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर आसीन हुए थे।हालांकि बाद में विवादों और कई संगीन मामलों को लेकर उन्हें गृह राज्य मंत्री के पद से त्यागपत्र देना पड़ा था।परिसीमन के बाद जोकीहाट और सिकटी विधानसभा अररिया लोकसभा का हिस्सा बन गया है।सूत्र की बात माने तो भाजपा प्रदेश प्रभारी की ओर से कराए गए आंतरिक सर्वे में बिहार में कई सिटिंग एमपी का परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट काटे जाने की बात कही जा रही है।हालांकि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के भागलपुर से भी टिकट लेने की जुगत में लगे होने की बात कही जा रही है।जिसको लेकर भागलपुर का उनके द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है।शाहनवाज हुसैन 2009 का लोकसभा चुनाव भागलपुर से ही जीता था,लेकिन 2014 में भाजपा के लहर के बावजूद भागलपुर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।2019 में भाजपा जदयू गठबंधन के कारण भागलपुर सीट जदयू के खाते में चला गया था और शाहनवाज हुसैन को टिकट से मरहूम रहना पड़ा था।केंद्रीय सियासत के बाद उन्हें बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया,जहां बिहार में भाजपा जदयू की सरकार में उद्योग मंत्री पद पर आसीन बनकर अपने कार्यकाल में काफी संख्या में बिहार में निवेशकों से उद्योग धंधे के लिए निवेश कराया।ऐसे में शाहनवाज हुसैन के दौरे को लेकर पार्टी में ही अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और संगठन में हाशिए पर रखे गए पुराने भाजपा नेता उत्साहित हैं और वे हवा देने में लगे हैं कि भाजपा इस बार अररिया से प्रत्याशी बदलकर शाहनवाज हुसैन को उम्मीदवार बना सकती है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने डी.ई.सी. एवं एलबेंडाजोल की दवा खाकर सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

Fri Aug 11 , 2023
 जांजगीर-चांपा 11 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कल डी.ई.सी. एवं एलबेंडाजोल की दवा खाकर सामूहिक दवा सेवन तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। कलेक्टर ने जिले के समस्त हितग्राहियों को दवा सेवन के दौरान डी.ई.सी. एवं एलबेंडाजोल की दवा का सेवन हेतु अपील की है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement