जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर जलमग्न ।
खेल छात्रवास बनाने की मांग।
खेल मैदानों को विकसित कर बेहतर खेल मौहाल बनाने की आवश्यकता है :- क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा।
पूर्णिया। जिलों के विभिन्न खेल मैदानों को विकसित करने की आवश्यकता है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए सरकार,जनप्रतिनिधियों ,
समाज के गणमान्य नागरिक एवं प्रशासन को इस ओर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
जिला मुख्यालय के बीचों बीच जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर, ज़िला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान, डी एस ग्राउंड के साथ – साथ विभिन्न खेल मैदानों को विकसित करने की आवश्यकता है। थोड़ी बारिश में ही जल जमाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है। ड्रेनेज सिस्टम हो जाता तो जल जमाव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाती।
बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों की शारीरिक क्षमता, बौद्धिक विकास एवं अनुशासन, समाजिक सुरक्षा, समाजिक जिम्मेवारी, नशा मुक्त का बहुत बड़ा काम किया जा सकता है।
कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में स्वस्थ जीवन शैली के लिए कितनी आवश्यकता है खेल यह आईना दिखाया है। शारीरिक स्वस्थ व्यक्ति ही भविष्य में भी आने वाले बिमारियों से लड़ पाएंगे। गांवों, प्रखंड, अनुमंडल ,जिला एवं प्रमंडल स्तर पर जितने भी स्कूल , कॉलेज, बिहार सरकार की जमीन खेल मैदान के उपलब्ध हैं। उसको विकसित कर खेलों का माहौल विकसित करनी चाहिए।
पूर्णिया जिलों के विभिन्न खेल मैदानों को विकसित कर दी जाए। जहां जीतनी जमीन उपलब्ध है उन खेलों के अनुरूप खेल मैदानों को विकसित करने की आवश्यकता है। एवं खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रावास प्रमंडलीय मुख्यालय पर बनी चाहिए। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवा को बेहतरीन अवसर मिल सके।
पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय स्तर पर
(1) पार्वती मंडल उच्च विद्यालय हरदा।
(2) इंदिरा गांधी स्टेडियम बाहरी परिसर।
(3) नेता जी स्टेडियम डी•एस•ए ग्राउण्ड।
(4) नेताजी स्टेडियम डी•एस•ए ग्राउण्ड बाहरी परिसर।
(5)जिला स्कूल एकलव्य सेंटर।
(6) जिला स्कूल स्टेडियम। (7)राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल एकलव्य सेंटर।
(8)पूर्णिया काॅलेज मैदान।
(9)गुलाब बाग मेला ग्राऊण्ड।
(10) पुलिस लाइन पैरेड ग्राऊण्ड।
(11) कृषि विभाग खुखशीबाग ।
(12) रानीपतरा स्कूल खेल ।
विभिन्न खेल मैदान के साथ – साथ विद्यालयों की मैदानों को विकसित कर बेहतर खेल मैदान बनाया जा सकता है। इन स्थानों पर आउटडोर गेम्स, इनडोर गेम्स के साथ साथ चिल्ड्रन पार्क एवं फिटनेस उपकरण लगाया जा सकता है