बिहार: गृह मंत्री की रैली होगी ऐतिहासिक

गृह मंत्री की रैली होगी ऐतिहासिक
अररिया
23 सितंबर को पूर्णिया में प्रस्तावित गृह मंत्री अमित शाह की जनभावना रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें अररिया सहित पूर्णिया एवं कोशी प्रमंडल से हज़ारों युवा भाग लेंगे। उक्त बातें भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने अपने संगठनात्मक प्रवास के दौरान फ़ारबिसगंज में नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारी की समीक्षा करते हुए गृह मंत्री श्री शाह के रैली में हर गांव और हर घर से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं बैठक में उपस्तिथ भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि जन भावना रैली में भाग लेने को लेकर युवाओं में काफी उत्साह व्याप्त है। उन्होंने बताया कि रैली की सफलता एवं युवाओं की सहभागिता के लिए पूरे पूर्णिया व कोशी प्रमंडल में युवा मोर्चा द्वारा व्यापक संपर्क अभियान युवाओं के बीच चलाया गया है।इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के फ़ारबिसगंज पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अंगवस्त्र और फूल माला से स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्जुन शर्मा, नगर महामंत्री अंबुज मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष नवीन केशरी, किशन राय नीरज कुमार, रूपेश यादव, अर्णव सिंह मनीष वर्मा, गोविंद शर्मा, उदय यादव, आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: नगर परिषद क्षेत्र को बनाऊंगी खूबसूरत

Fri Sep 23 , 2022
नगर परिषद क्षेत्र को बनाऊंगी खूबसूरत अररियानगर परिषद अररिया के उप चैयरमैन प्रतियाशी अफसाना हसन ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि अररिया नगर परिषद क्षेत्र को सुंदर बनाऊंगी। यह मेरी वादा है।प्राथमिकता के तौर पर चांदनी चौक चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय व पेय जल की वायवस्था करूंगी। जनसंपर्क के […]

You May Like

advertisement