बिहार:जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

फारबिसगंज (अररिया)

जनता दल यू फार्बिसगंज प्रखंड इकाई द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह एवं नगर अध्यक्ष गुडू अली की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक स्थानीय एशियन गेस्ट हाउस के सभागार में मनाया गया।
सभी ने जननायक के तैल चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रभारी पवन मिश्रा एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मशीहा के रूप में काम किया वहीं वो सादगी और ईमानदारी का दामन कभी नहीं छोरे। इस अवसर पर अभिषेक सिंह व गुड्डू अली ने युवा साथी से कहा कि आज के दिन उनके आदर्श आज और भी प्रासंगिक हैं युवा साथी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्य में आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम को इनके अलावे जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेराज़ हसन, व्यवशायिक प्रकोष्ट के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर अध्यक्ष आदर्श गोयल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ब्रजेश राय, ग्याश नोमानी, कालेश्वरी पासवान, मुकेश सिंह, जितेंद्र झा, बिनोद साह, सदरे आलम, कन्हैया गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

Tue Jan 25 , 2022
कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई अररिया जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आज पार्टी के प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी के आवास पर महान स्वतंत्रता सेनानी,शिक्षक,जन जन के नेता, दलित , शोषित एवं ग़रीबों के मसीहा ,पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। जन जन के नेता […]

You May Like

Breaking News

advertisement