बिहार:कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

अररिया

जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा आज पार्टी के प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी के आवास पर महान स्वतंत्रता सेनानी,शिक्षक,जन जन के नेता, दलित , शोषित एवं ग़रीबों के मसीहा ,पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई। जन जन के नेता स्वर्गीय जननायक का सपना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति का भी सामाजिक शैक्षणिक और राजनीतिक विकास हो। उनके पद चिन्हों पर चलकर बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने सरकारी नौकरियों से लेकर राजनीतिक क्षेत्र में भी आरक्षण देकर समाज के अंतिम पंक्ति के लोग को भी सामाजिक मुख्यधारा में लाने का प्रयास किए हैं। दलित ,शोषित , पिछड़ा ,अति पिछड़ा समाज को राजनीतिक क्षेत्र में आरक्षण देकर पंचायती राज चुनाव से लेकर सांसद तक बनाकर सम्मान करने का काम किया है। जयंती समारोह में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उपस्थित सभी जनता दल यू के वरिष्ठ साथियों ने स्वर्गीय जननायक के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। मौके पर अररिया जिला जनता दल-यू के जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, जिला उपाध्यक्ष रेशम लाल पासवान, जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी, जिला महासचिव सीताराम मंडल, सफा उर रहमान उर्फ लड्डू, जिला उपाध्यक्ष शमशुल हक़, जिला सचिव उमेश पासवान व मुन्ना सिंह, नगर अध्यक्ष जोगबनी रामजी सिंह, उमेश चंद्र राय, नगर अध्यक्ष अररिया नंद मोहन मिश्र के अलावे दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:सभी मुखिया के सर्वसम्मति से मुखिया संघ का हुआ चुनाव नुजहत परवीन बनी सदर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष,

Tue Jan 25 , 2022
सभी मुखिया के सर्वसम्मति से मुखिया संघ का हुआ चुनाव नुजहत परवीन बनी सदर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बी बी तबस्सुम आरा सचिव , शाद अहमद बबलू कोषाध्यक्ष , माणिक चंद्र सिंह, उप सचिव निगारुणाज, मीडिया प्रभारी , पप्पू सिंहवरीय उपाध्यक्ष, दयानन्द सादा, संरक्षण, पम्मी देवी अररिया सदर प्रखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement