बिहार:दूसरे दिन भी बेहद सफल रहा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी अभियान

दूसरे दिन भी बेहद सफल रहा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी अभियान

-अभियान के क्रम में 22 हजार से अधिक लोगों ने लगाया कोरोना का टीका
-अभियान में टीकाकरण के मामले में शीर्ष पर रहा जिले का भरगामा प्रखंड

अररिया

जिले संचालित विशेष टीकाकरण अभियान बेहद सफल रहा। अभियान के क्रम में कुल 22, 978 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अभियान के क्रम में 15 से 17 साल के युवाओं के साथ-साथ दूसरे डोज से वंचित लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित कराया गया। इससे पहले 20 जनवरी को भी संचालित अभियान में भी 24, 953 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। गौरतलब है कि टीकाकरण मामले में जिले की उपलब्धियों में सुधार के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर जिले में 20, 22 व 24 जनवरी को लगातार विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन संचालित अभियान की सफलता से जिला स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभाग खासा उत्साहित है।

अभियान में 22 हजार से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण :

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ डॉ मो मोईज ने बताया कि अभियान को लेकर तैयार रणनीति का बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। अभियान लगातार अपनी सफलता के मुकाम तय कर रहा है। शनिवार को आयोजित अभियान के क्रम में कुल 22, 978 लोगों को टीका का निर्धारित डोज लगाया गया। इसमें 12, 175 लोगों को टीका का पहला व 11, 620 लोगों को टीका का दूसरा व 182 लोगों को टीका की प्रीकॉशन डोज लगायी गयी।

निरंतर प्रगति कर रहा है अभियान –

डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने बताया कि जिले में संचालित टीकाकरण अभियान निरंतर अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंचता जा रहा है। जिला प्रशासन सहित संबंधित अन्य विभागों की सक्रिय भागीदारी से टीकाकरण के प्रति आम लोगों में जागरूकता आयी है। लोग बढ़चढ़ कर अभियान में भाग ले रहे हैं। जल्द ही टीकाकरण से संबंधित निर्धारित लक्ष्य प्राप्त होने का उन्होंने भरोसा जताया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:ग्राम रक्षा दल है काफी सजग

Sun Jan 23 , 2022
ग्राम रक्षा दल है काफी सजग फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दल पति एवं ग्राम रक्षा दल के सदस्य समाज को सुरक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं । बात चौक चौराहों, हाट बाजार या नहर के पुलों पर, धूप बारिश हो या कोरोना वैश्विक महामारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement