बिहार: लैंगिक हिंसा के विरूद्ध महिला जागरूकता कार्यशाला,गुड टच,बैड टच की दी जानकारी

लैंगिक हिंसा के विरूद्ध महिला जागरूकता कार्यशाला,गुड टच,बैड टच की दी जानकारी

हाजीपुर(वैशाली)महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं महिला एवं बाल विकास निगम बिहार के निदेशानुसार जिला प्रशासन वैशाली वन स्टॉप सेंटर के द्वारा ” एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन ” के तत्वाधान में लैंगिक हिंसा के विरूद्ध अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हाजीपुर स्थित शुक्ला सभागार में किया गया। उक्त कार्यशाला में श्री सी डब्लू सी की सदस्या शोभा कुमारी,महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी,वन स्टॉप सेंटर की संरक्षण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी,परामर्शी कार्तिक कुमार, सारिका कुमारी उपस्थित रहे।स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सेवा संस्थान के सचिव सुधीर शुक्ला के द्वारा मंच संचालन करते हुए लैंगिक हिंसा के विरूद्ध अन्तराष्ट्रीय महिला जागरूकता कार्यशाला में आये तमाम अतिथियों का स्वागत करते हुए महिला के साथ होने वाली परेशानियों पर विस्तृत वार्ता की गयी।सर्वप्रथम संरक्षण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के द्वारा महिलाओं को नौकरी करने से रोकना कार्यस्थल या घर के बाहर प्रताड़ना देने पर बाल विवाह साईबर अपराध, यौन उत्पीड़न,आर्थिक हिंसा,घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की विस्तृत एवं टॉल फ्री नंबर 181 की जानकारी कार्यशाला में उपस्थित तमाम लोगों को दी गयी साथ ही कॉसलिंग के माध्यम से पति पत्नी के बीच मतभेद को समाप्त करने की तकनीकी एवं चिकित्सीय जानकारी परामर्शी कार्तिक कुमार के द्वारा दी गयी।महिला थानाध्यक्ष पुष्पा कुमारी के द्वारा समाज के अंदर शहरी वातावरण एवं ग्रामीण वातावरण में होने वाली प्रताड़ना एवं उसके रोकने के उपायों एवं कार्यशाला में उपस्थित सभी लोगों को अपने छोटे छोटे बच्चों को गुड टच,बैड टच से जानकारी देने के विषय में बताते यौन हिंसा होने पर अपने वस्त्र को नहीं धोने की जानकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।कार्यशाला में उपस्थित सुधीर शुक्ला के द्वारा महिला एवं पुरूष एक ही सिक्के के दो पहलू के विषय में जानकारी देने हुए बताया गया की महिला एवं पुरुष के बीच रेल एवं पटरी का रिश्ता है । महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना और महिलाओं के बुनियादी मानवाधिकारों व लैंगिक समानता के विषय में व्यापक जानकारी दी गयी।कार्यशाला में उपस्थित शालनी कुमारी,प्रिति मिश्रा,अनिकेत कुमार एवं अन्य के द्वारा लैगिक हिंसा के विरूद्ध महिला हिंसा के विषय में प्रश्नों का उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा जवाब से अपने आप को काफी संतुष्ट पाते हुए सभी लोगों के द्वारा एक स्वर में समानता के अधिकार एवं महिला हिंसा नहीं करने का शपथ लिया गया।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान का प्रशिक्षण संपन्न</strong>

Wed Nov 30 , 2022
01 से 21 दिसम्बर 2022 तक चलेगा अभियान जांजगीर-चाम्पा 30 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के कुशल नेतृत्व में टीबी एवं कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु समुदाय में प्रत्येक मरीज की पहचान कर जांच एवं उपचार 01 से 21 दिसम्बर 2022 तक अभियान चलाया जाना है। स्वास्थ्य अमले […]

You May Like

Breaking News

advertisement