अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल उपचार के लिए कराया भर्ती
✍️ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज । आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे निजी वाहन से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के पचोर गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना यूपीडा कर्मचारियों को दी। बाइक सवार जनपद कानपुर देहात के अजनपुर जोत गांव निवासी आमोद कुमार पुत्र धनीराम किसी कार्य से छिबरामऊ गया हुआ था। घर वापस आते समय पचोर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । गांव के लोगों ने गंभीर हालत को देखते हुए निजी वाहन से उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वह इसकी सूचना उसके घर परिवार के लोगों को दी।
Next Post
<em>वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए लगाएं हेलमेट थानाध्यक्ष पी एन बाजपेई</em>
Wed Nov 30 , 2022