बाइकर गैंग का सदस्य व वांछित लुटेरा आलोक पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामदपूर्व की घटनाएं


थाना सरायमीर
बाइकर गैंग का सदस्य व वांछित लुटेरा आलोक पाण्डेय पुलिस मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
पूर्व की घटनाएं:-
➡दिनांक 17.09.2022 को वादी आशुतोष सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी अमिलिया थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दिया कि आजमगढ़ से आफिस का कार्य कर लोटते समय इशान पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा असलहे के बल पर एक टैबलेट, एक मोबाइल व 1 हजार छीनकर भाग गए। इस सूचना पर थाना गम्भीरपुर पर मु.अ.सं. 334/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत विवेचना प्रचलित हैं।
➡दिनांक 18.09.2022 को वादी चंद्रजीत यादव पुत्र श्री रामाधारी यादव निवासी घनघटा थाना अतरौलिया आजमगढ़ द्वारा थानास्थानीय पर सूचना दी गई कि दो बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा ओवरटेक करके 9700 रूपये, 01 मोबाइल व आधार कार्ड, पैन कार्ड छीन लिया. जिसके संबंध में थाना अतरौलिया पर मु.अ.सं. 327/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
➡ दिनांक 18.09.2022 को वादी अजय कुमार उपाध्याय पुत्र स्व. राम नवल उपाध्याय निवासी नवली थाना कप्तानगंज द्वारा थाना कप्तानगंज पर सूचना दी गई कि अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहा दिखाकर वादी से ₹8000 व उसका मोबाइल छीन लिया गया जिसके संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु.अ.सं. 274/22 धारा 392/504 भा.द.वि. पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
➡ दिनांक 20.09.2022 को वादी राकेश कुमार पुत्र संत लाल निवासी मुइया मकदुमपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तमंचे के बल पर 2200 रूपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड व एनपीएस कार्ड छीनकर भाग गये, इस सूचना पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0- 207/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
➡दिनांक 21.09.2022 को वादी जुल्फिकार अहमद पुत्र महाबुद्ध बक्स निवासी लालगंज आजमगढ़ अपने लैब का सामान लेकर आजमगढ़ से लालगंज जाते समय रोहुआ सिमेंट प्लांट के पास से दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा अवैध असलहे से आतंकित कर बैग से 20 हजार रूपये, मोबाईल, ATM छीनकर भाग गए। इस सूचना पर थाना गम्भीरपुर पर मु.अ.सं. 337/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
घटना का अनावरण
➡आज दिनांक 25.09.2022 को थानाध्यक्ष सरायमीर विवेक पाण्डेय मय हमराह द्वारा संजरपुर से किरियारी की जाने वाले मार्ग पर खुटहन पुलिया के पास चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान सामने से एक व्यक्ति लाल रंग की मोटर साईकिल से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने देखकर मोटरसाइकिल सवार ने तेजी से मुड़कर भागने का प्रयास किया तथा मोटर साईकिल फिसलने के कारण गिर गया।
संदिग्ध प्रतीत होनें पर रूकने के लिया कहा गया तो अभियुक्त उपरोक्त द्वारा थानाध्यक्ष सरायमीर को निशाना लगाकर फायर कर दिया। अभियुक्त को सरेंडर करने के लिये कहने पर पुन: पुलिस बल पर निशाना लगाकर दो राउण्ड फायर किया व तमंचे में कारतूस भरने लगा. थानाध्यक्ष द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह गिर गया गिरफ्तार अभियुक्त को चिकित्सकीय उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
➡अभियुक्त की पहचान आलोक पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र कुमार पाण्डेय निवासी चकिया थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ के रुप में हुयी। अभियुक्त के पास से तमंचा, कारतूस व पूर्व के लूट के मुकदमे से सम्बन्धित डीएल, आधार कार्ड, ऐटीएम, एनपीएस कार्ड व लूट का पैसा बरामद हुआ।
➡अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है जो लूट का कार्य करते है तथा अतरौलिया, गम्भीरपुर, कप्तानगंज व सरायमीर व जनपद अम्बेडकर नगर में लूट कर चूके है। तथा आज भी लूट करने के उद्देश्य से रेकी कर रहे थे।
➡दिनांक 24.09.2022 को थाना गम्भीरपुर, अतरौलिया व कप्तानगंज की पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त अभियुक्त के गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 207/2022 धारा 395/398/412 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ
मु0अ0सं0 209/2022 धारा 307 भादवि 3/25 आयुध अधि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आलोक पाण्डेय पुत्र जितेन्द्र पाण्डेय सा0 चकिया थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ (मुठभेड़ में घायल)
    आपराधिक इतिहास
    1-मु.अ.सं. 334/22 धारा 392 भादवि थाना गम्भीरपुर
    2-मु.अ.सं. 327/22 धारा 392 भादवि थाना अतरौलिया
    3-मु.अ.सं. 274/22 धारा 392/504 थाना कप्तानगंज
    4-मु.अ.सं.- 207/22 धारा 392 भादवि थाना सरायमीर
    5- मु.अ.सं. 337/22 धारा 392 भादवि थाना गम्भीरपुर
    बरामदगी
    एक तमंचा .315 बोर
    एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
    तीन खोखा कारतूस .315 बोर
    एक मो0सा0 हिरो अचीवर बिना नम्बर
    एक डी0एल0, एक आधार कार्ड , एक एन0पी0एस0 कार्ड , दो एटीएम कार्ड
    370 रूपया
    पुलिस टीम
    प्रभारी निरीक्षक सरायमीर विवेक पाण्डेय मय हमराह आजमगढ़।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: बाहुबली पूर्व विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने सपा विधायक अभय सिंह पर किया पलटवार

Sun Sep 25 , 2022
अयोध्या:————–बाहुबली पूर्व विधायक गोसाईगंज इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने सपा विधायक अभय सिंह पर किया पलटवारमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्यामुख्तार का अयोध्या कनेक्शन।भाजपा नेता खब्बू तिवारी ने सपा विधायक अभय सिंह पर किया पलटवार।खब्बू तिवारी ने अपनी और अपने परिवार पर अभय सिंह से जान का खतरा बताया। उत्तर प्रदेश […]

You May Like

advertisement