बिलरियागंज आज़मगढ़: हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक की मौत
बिलरियागंज/आजमगढ़  स्थानीय थाना क्षेत्र में विजयापार  कालोनी के पास हार्वेस्टर को ओबर टेक करते समय बीति 8 बजे के करीब युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सोनू विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा 24 वर्षीय थाना रौनापार के ग्राम बनियापार ( सगडेपुर ) आजमगढ़ के निवासी ने अपने बाइक से भीमबर बाजार में बहन के घर से रामगढ़ जातें समय विजयापार कालोनी के पास हार्वेस्टर को ओबर टेक करते समय युवक चक्के के नीचे आने मौत हो गई। हार्वेस्टर चालक ने हार्वेस्टर लेकर  फरार हो गया। हार्वेस्टर मालिक सुरेश राय पुत्र रामलखन राय थाना जीयनपुर ग्राम बछउर खुर्द का निवासी बताया गया है। मृतक अपने मां बाप का एकलौता संतान था। एक बड़ी बहन थी और दूसरी छोटी बहन है यह बीच का था। मृतक अविवाहिता था।  पुलिस  पंचनामा बनवा कर शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मौत की सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं के विरूद्ध होने वाली हिंसा की रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन

Sat Dec 17 , 2022
जांजगीर-चांपा 17 दिसम्बर 2022/ महिलाओं के विरूद्ध होने वाली हिंसा के रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यालय सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-जांजगीर-चाम्पा (छ.ग.) द्वारा जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य के बारे […]

You May Like

Breaking News

advertisement