उतराखंड: बैकफुट पर आई भाजपा,अबकी बार 60 पार का पोस्टर हटाया,

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नारे लोकतंत्र के उत्सव को रोचक बना रहे हैं। इन नारों के जरिए दल एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं और खुद को दूसरों से बेहतर बता रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय पर अबकी बार 60 पार के पोस्टर गायब होने की खबर आज पार्टी कार्यालय में चर्चाओं में रही। दरअसल, पार्टी दफ्तर के भीतर लगे विशाल पोस्टर पर इस बार भाजपा सरकार अबकी बार 60 पार का नारा दिया गया था। लेकिन अब इस पोस्टर को हटा कर नए स्लोगन के साथ लॉन्च किया गया है।

उत्तराखंड में टिकट बंटवारे के साथ ही भाजपा के अंदर बगावत के सुर तेज हो हैं, पार्टी दफ्तर के भीतर लगे पोस्टर में बदलाव और भाजपा की यात्राओं को लेकर चल रहे वीडियो भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बने रहे।

दरअसल, पार्टी कार्यालय के भीतर लगे ‘इस बार भाजपा सरकार अबकी बार 60 पार’ के पोस्टर गायब दिखाई दिए। यही नहीं पार्टी कार्यालय में जो वीडियो चलाए जा रहे थे। उसमें मुख्यमंत्री के साथ यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के साथ ही सुबोध राकेश जैसे नेता भी दिखाई दे रहे थे। जो कि भाजपा को छोड़कर दूसरे दलों का दामन थाम चुके हैं।

हालांकि इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि अब की बार 60 पार के नारे को पोस्टर से हटाकर अब लोगों के दिलों तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ 60 पार के नारे को पूरा करेगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: हरक सिंह रावत आगामी विधानसभा 2022 का चुनाव इस वजह से नही लड़ेंगे,

Fri Jan 28 , 2022
देहरादून: चौबट्टाखाल से टिकट न मिलने से हरक सिंह नाराज बताए जा रहे थे। हालांकि ये नाराजगी अंदरुनी तौर पर रही। बाहर खुल कर न हरक और उनके समर्थक विरोध जता रहे हैं। कुछ समर्थकों को उम्मीद रही कि शायद अंतिम समय में चौबट्टाखाल से टिकट बदल जाए। हरक की इसी […]

You May Like

Breaking News

advertisement