उत्तराखंड: विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपा, सीएम

उत्तराखंड: विकास और सुशासन की गारंटी है भाजपा, सीएम
सागर मलिक संपादक

सार:मुनि की रेती नगर पालिका और तपोवन नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशियों के लिए की जनसभा
कांग्रेस के पास विकास का कोई रोडमैप नहीं
कहाः कांग्रेस को मत देकर वोट खराब मत करिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम विकास की गारंटी है। मुनि की रेती, तपोवन और ऋषिकेश का क्षेत्र प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां के विकास के लिए हम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निरंतर कार्य कर रहे हैं। आम जनता के सहयोग से उत्तराखंड यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। देवभूमि उत्तराखंड से निकली समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की गंगोत्री अब पूरे देश को लाभान्वित करेगी, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए काम किया है, जबकि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सनातन धर्म का अपमान किया है और तुष्टिकरण की राजनीति के तहत ही कांग्रेस ने श्री राम के अस्तित्व को भी नकारने से मना कर दिया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ वोट हासिल करने के लिए झूठ बोलती है और राष्ट्रहित के मामलों पर कभी सच्चाई से काम नहीं करती।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस और उनके समर्थकों से यह सवाल करें कि वे आपके क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे? उनका कोई जवाब नहीं होगा, क्योंकि भाजपा की सरकार ही विकास और सुशासन की गारंटी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कि आप अपना मत देकर वोट खराब मत कीजिए और भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देकर कमल का फूल खिलाइए। हम जो योजनाएं शुरू करते हैं, उन्हें पूरा भी करते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, संदीप गुप्ता, योगेश राणा, मदन सिंह रावल, राजेंद्र सिंह भंडारी, रोशन लाल सेमवाल, विनोद कुकरेती, रोशन रतूड़ी, प्रेम दत्त, रविंद्र भट्ट समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रुड़की नगर निगम के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया

Thu Jan 16 , 2025
उत्तराखंड: रुड़की नगर निगम के लिए भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया,सागर मलिक संपादक सार:हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है: महाराज रुड़की। देश के बुनियादी ढांचे का विकास हो या आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की बात हो या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्रों में नीतियों और […]

You May Like

advertisement