उतराखंड: बची सीटों पर भाजपा कांग्रेस का जबरदस्त घमासान,

देहरादून: भाजपा और कांग्रेस में कुनबे की कलह से कई सीटों पर पेच फंसा हुआ है। दोनों दलों ने पहली सूची में कद्दावर नेताओं का टिकट तय कर चुनाव मैदान में उतार दिया है। लेकिन टिकट को लेकर कुनबे की कलह से दोनों ही प्रमुख दल उलझे हुए हैं। वहीं, कई सीटों पर टिकट को लेकर दोनों दलों में असंतुष्टों की नाराजगी भी खुल कर सामने आ रही है। इसके अलावा कांग्रेस भी अभी अपने सबसे अनुभवी और दिग्गज नेता हरीश रावत को चुनावी रण में उतारने पर अभी कोई फैसला नहीं कर पाई है।

चुनाव आयोग ने नामांकन के लिए 28 जनवरी अंतिम तिथि तय की है। इससे पहले प्रत्याशियों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में माथापच्ची चल रही है। भाजपा ने जहां पहली ही सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कैबिनेट मंत्रियों को टिकट तय किया है। वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह समेत सभी वर्तमान विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन कुनबे की कलह से दोनों दलों में अभी तक कई सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है।

भाजपा डोईवाला सीट पर उलझी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव लड़ने से इनकार किया है। अब इस सीट पर सीडीएस स्व. बिपिन रावत के भाई विजय सिंह रावत को टिकट दिए जाने की चर्चा है। हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने से कोटद्वार सीट पर पेच फंसा हुआ है। यहां पर ऋतु खंडूड़ी को टिकट देने की चर्चाएं है। पार्टी ने यमकेश्वर से वर्तमान विधायक होने के बाद भी उनका टिकट काट दिया है।

कोटद्वार सीट से 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वे चुनाव हार गए थे। भाजपा 11 सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस पार्टी में दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरक सिंह रावत, हरीश रावत, किशोर उपाध्याय समेत कई नेताओं को लेकर 17 सीटों पर टिकट तय नहीं हो पाए हैं।

कांग्रेस में इन सीटों पर पेच ……

नरेंद्रनगर, टिहरी, कैंट, डोईवाला, ऋषिकेश, रामनगर,  ज्वालापुर, झबरेड़ा,  रुड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, सल्ट,  लालकुआं, कालाढूंगी।

भाजपा में इन सीटों पर पेच ….
डोईवाला, कोटद्वार, झबरेड़ा, रुद्रपुर, लालकुआं, केदारनाथ, रानीखेत, जागेश्वर, पिरान कलियर, हल्द्वानी, टिहरी

कांग्रेस और भाजपा के असंतुष्टों पर आम आदमी पार्टी की नजर है। टिकट न मिलने से जिस तरह से कांग्रेस और भाजपा में असंतुष्ट दावेदार जिस तरह से तेवर दिखा रहे हैं। उसे देखते हुए आप ने अभी तक 19 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है।

उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ रही आप में टिकट को लेकर फिलहाल कोई असंतोष नजर नहीं आ रहा है। पार्टी ने सबसे पहले कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने के साथ ही प्रत्याशियों की सूची जारी है। इसमें अब तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि 19 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं है। सूत्रों का कहना है कि रणनीतिक तौर पर आप ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं। आप की नजर भाजपा और कांग्रेस के असंतुष्टों पर है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: भाजपा को नही मिल रहे प्रत्याशी,अब दिवंगत विपिन रावत की बेटियों को ऑफर,

Mon Jan 24 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। और अभी दोनों ही पार्टियों द्वारा कुछ सीटें अभी भी रिजर्व रखी गई है। जिनका अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम […]

You May Like

Breaking News

advertisement