बिहार:लहसनगंज में भाजपा किसान सेवा समर्पण कार्यक्रम आयोजित

लहसनगंज में भाजपा किसान सेवा समर्पण कार्यक्रम आयोजित

सिमराहा (अररिया) संवाददाता

फारबिसगंज प्रखंड के हलहलिया पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक लहसगंज गांव में डॉ सुधाकर ठाकुर के फारमिंग हाउस मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान मे किसान सेवा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विद्या सागर उर्फ मंचन केसरी व किसान मोर्चा के जिला प्रभारी अरुण चौधरी एव अन्य कार्यकर्ता द्वारा भाजपा के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एंव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में कुछ दिन पहले पार्टी से जुड़े सुधाकर ठाकुर जिसे भाजपा रानीगंज विधानसभा किसान मोर्चा के प्रभारी के रुप मे कमान दी गई है उन्ही के तत्वावधान में इस कार्यक्रम को रखा गया। वहीं इस कार्यक्रम का संचालन खवासपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को बढाते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित सभी भाजपाइयों को माल्यार्पण किया तथा डॉ सुधाकर द्वारा रचित गोलाबाडी नामक पुस्तक भेंट की गई। इधर बैठक में आए किसान बंधुओं से विधायक सहित भाजपा आरएसएस संगठन के लोग रूबरू हुए। कार्यक्रम में उपस्थित आरएसएस के पवन ठाकुर, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष मनोज झा, सिकटी के प्रभारी अनिल झा, मृत्युंजय झा, विद्यार्थी परिषद के दीपक कुमार मंडल, किसान महेश ठाकुर, सुरेंद्र मंडल,कलानंद मंडल, विद्यानंद पासवान, कपिल मंडल, धनजय ठाकुर, सित्यानंद ठाकुर, मंगो ठाकुर, चंदन मंडल, ढोलबज्जा से प्रो गणेश ठाकुर, मनोज ठाकुर, कैलाश ठाकुर आदि को किसान भाईयों से सरकार के द्वारा किसानो के हित में चलने वाली सभी तरह के जनकल्याण कारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। वहीं अपने संबोधन मे डॉ सुधाकर ठाकुर ने बताया की मैं एक भेटनरी चिकित्सक हूँ। तथा पार्टी ने एक अहम जिम्मेदारी भी दिया है। उसी के साथ मेरा उदेश्य किसानों के हित मे आगे बढाने के लिए खेती-बाड़ी के साथ-साथ पशुपालन, बत्तक पालन, मुर्गी पालन आदि पर जोर देने को कहा। जिसके लिए उन्होंने खुद फारमिंग हाउस खोलकर किसानों के सामने के एक उदाहरण पेश किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:गांधी जयंती समारोह मंडन एजुकेशन में सादगी से मना

Sun Oct 3 , 2021
गांधी जयंती समारोह मंडन एजुकेशन में सादगी से मना अररिया संवाददाता अररिया मंडन एजुकेशन , शिवपुरी , अररिया के प्रांगण में गांधी जयंती का समारोह सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। संस्थान के कार्यकारी पदाधिकारी श्रीमान डीके मिश्रा जी के नेतृत्व में एवं मुख्य अतिथि शहर के जाने-माने उद्योगपति एवं […]

You May Like

advertisement