सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने निकाली गई तिरंगा पदयात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा नेताओं ने यूनिटी मार्च का आयोजन किया। यात्रा खरसैनी गांव के पास कनौजिया इंटर कॉलेज से शुरू होकर अग्ररास तिराहे और भिटौरा रेलवे स्टेशन रोड़ होते हुए फतेहगंज पश्चिमी रामलीला मैदान ग्राउंड तक निकाली गई। पदयात्रा में देशभक्ति और एकता का उत्साह देखने को मिला। करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भाजपाइयों के साथ महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, एनसीसी कैडर्स, और स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उसे लहराते हुए, वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। यूनिटी मार्च का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्रपाल सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, वन मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश अरुण कुमार सक्सेना, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय , एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, सत्येंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्रा निकलने से पहले मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर फूल माला पहनाकर (माल्यार्पण कर) पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर नमन किया। और राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। और उसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के अग्रदूत थे। उन्होंने 563 रियासतों को मिलाकर आधुनिक भारत की नींव रखी। इस दौरान मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का सपना ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ था, जिसे पूरा करने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात के केवड़िया में निर्मित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी उल्लेख किया, जिसने सरदार पटेल की ख्याति को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। और कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को उपेक्षित करने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने उन्हें प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्थान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए सरदार पटेल के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी अपनी-अपने विचार व्यक्त किये। यूनिटी मार्च के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कन्हैया लाल सक्सेना, चक्रवीर सिंह चौहान, रमन जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, जिला पंचायत सदस्य, तेजेश्वरी सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, दीपक तोमर, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, गौरव मिश्रा, सभासद प्रदीप गुप्ता, सभासद अबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, प्रेम कुमार कोरी, कृपाल सिंह, तेजपाल फौजी, राहुल गंगवार, शिवम शर्मा, ध्रुव पाल सिंह, समरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, आचार्य प्रवन पाण्डेय, अनिल गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, साधना शर्मा, गुड्डी देवी एवं अन्य भाजपा नेताओं, पदाधिकारीयों, कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में दीवार काटकर चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी का माल सहित किया गया गिरफ्तार

Mon Nov 17 , 2025
घर में दीवार काटकर चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी का माल सहित किया गया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस की सतत सक्रियता एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भुता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने […]

You May Like

advertisement