प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ शानदार स्वागत

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ शानदार स्वागत

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड के नये प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश्वर महतो ने पदभार संभालने के बाद विद्यालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।इसी क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश्वर महतो जन्दाहा बाज़ार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय जन्दाहा का निरीक्षण किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का शानदार स्वागत किया गया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी ने गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया।वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर सारी व्यवस्था देख प्रसन्न हुए।मौके पर प्रखंड संसाधन केन्द्र जन्दाहा के लेखा सहायक भोला पासवान,पीरापुर संकुल के नव चयनित समन्वयक राम सुन्दर राम,जन्दाहा संकुल के पूर्व समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी व पप्पू कुमार,शिक्षक गोपाल कुमार झा,अखिलेश कुमार,सतीश कुमार,सरोज कुमार ठाकुर,अंबुज कुमार,कपिलदेव,मिंटू कुमार,अनिता कुमारी,गीता कुमारी,कविता कुमारी,ममता कुमारी,शिक्षक सीतेश कुमार सिंकू आदि मौजूद थे।
साथ में फोटो

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक

Wed Feb 8 , 2023
अब्दुल जब्बार अंसारी का इंतकाल,नमदीदा सैंकड़ो लोगों ने किया सुपुर्द ए खाक हाजीपुर(वैशाली)जिले के महुआ प्रखंड के गोविंदपुर सिंघाड़ा गांव बाशिंदा व रेलवे के आर एम एस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अब्दुल जब्बार अंसारी(73 साल लगभग)का इतवार को देर रात एक बजे लगभग अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इंतकाल हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement