बरेली उत्तर प्रदेश: जंगल में अर्धनग्न मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

जंगल में अर्धनग्न मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पंवड़िया के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिलने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पंवड़िया गांव के जंगल में जगदीश के खेत की मेढ़ के पास अर्धनग्न महिला का शव लोगों ने देखा तो फौरन प्रधान पति महावीर को सूचना दी। उसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजकुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
अर्धनग्न महिला की लाश मिलने की सूचना पर बरेली एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह, सीओ मीरगंज हर्ष मोदी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। और फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी जांच पड़ताल की। साक्ष्य एकत्र किए।
काफी कोशिश के बाद भी मृतका महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आला पुलिस अधिकारियों ने बताया अर्धनग्न मिली महिला के आधे शरीर पर धोती थी। संघर्ष के नहीं मिले निशान, लगता है। महिला का शव कोई लाकर फेंका गया होगा।
फॉरेंसिक टीम के मुताबिक शव 36 घंटे पुराना है। जिस वजह से शव डीकंपोज होने लगा। महिला से दुराचार के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया महिला की धोती आधे शरीर पर ही थी। महिला की चप्पले भी खेत के पास मिली है। पुलिस ने बताया कि मौके पर कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके की खेत पर महिला के साथ घटना हुई है। महिला के साथ कोई घटना होती तो उसके संघर्ष के निशान जरूर होते। पुलिस का कहना है कि महिला का शव लाकर फेंका गया है। यही वजह है कि महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली उत्तर प्रदेश: साहित्य परिषद ने आयोजित कीं प्रतियोगिताएं

Thu Aug 10 , 2023
“साहित्य परिषद ने आयोजित कीं प्रतियोगिताएं ““भाषण में दिव्यांशी,निबंध मे प्रियांशी और कला मे विनीता राजपूत प्रथम “ दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : क्रांंति तीर्थ श्रंखला के अंतर्गत अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में आज रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement