Uncategorized

पूर्व विधायक के आवास पर हुआ पुस्तक का लोकार्पण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय श्योराज बहादुर सक्सेना के भूड़ स्थित आवास पर सरस काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन क्रांतिकारी छात्र परिषद द्वारा किया गया। तथा जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ कवि शंकर स्वरूप सक्सेना रहे। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. राजेश शर्मा ककेली ने की। मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक के सुपुत्र रजत कुमार- रचित कृति “जंग बंद करो” का लोकार्पण मुख्य अतिथि शंकर स्वरूप सक्सेना के कर कमलों से हुआ। तथा श्री सक्सेना ने अपने उद्बोधन में “जंग बंद करो” कृति की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज कई देश युद्ध की राह पर चल रहे हैं जिसमें बड़ी तादात में जनहानि हो रही है ऐसे में यह कृति दुनिया को संदेश देती है कि शांति, समरसता, सद्भाव के मार्ग पर चलकर जंग बंद होनी चाहिए। तथा सरस काव्य गोष्ठी में कवियों ने राष्ट्र प्रेम में सराबोर ओजस्वी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी दीप, रामकुमार कोली, उत्पल स्वरूप सक्सेना, पूनम भारत,जगदीश निमिष, रामधनी निर्मल, राजकुमार अग्रवाल राज, मनोज दीक्षित टिंकू, डीपी शर्मा निराला, सरल सक्सेना रमेश रंजन, रीतेश साहनी एवं मृदुल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel