विश्व प्रसिद्ध लेखिका डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक पाबूजी की फड़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

विश्व प्रसिद्ध लेखिका डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक पाबूजी की फड़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विश्व की पहली पुस्तक बनी डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पाबूजी की फड़।
श्री लक्ष्मण अवतार पाबूजी महाराज के उपासकों में अपार खुशी।

पानीपत : डॉ. संजीव कुमारी की चौथी पुस्तक जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान मिला।
सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रमुख ध्येय बना चुकी विश्व प्रसिद्ध लेखिका डॉ. संजीव कुमारी ने आध्यात्मिक क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित फड़ को लिपिबद्ध करने का साहसिक, सार्थक प्रयास किया है। लक्ष्मण अवतार श्री पाबूजी महाराज के अवतरण काल का चित्रित रूप “फड़” पर लिखित पुस्तक ” पाबूजी की फड़ ” को विशिष्टताओं के कारण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस ने रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया है।
विदित हो कि पाबूजी की फड़ एक कपड़े पर बनाई गई लक्ष्मण जी के अवतार पाबूजी की महागाथा है, जो मुख्यतः राजस्थान में गाई जाती है। राजस्थान में भोपे फड़ पर बने चित्रों को देखकर गीत गाते हैं। जिसे राजस्थानी भाषा में ‘फड़ का बाचना’ कहा जाता है। भारत के राज्यों में उनकी मान्यताओं को मानने वालों की अपार संख्या है।
इस विशेष पुस्तक को प्रसिद्ध लेखिका डॉ. संजीव कुमारी ने फड़ वाचक भोपा लिछाराम नायक के सहयोग से कठिन परिश्रम के बाद प्रथम बार लिपिबद्ध किया है। यह अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है, अभी तक फड़ किसी पुस्तक के रूप में वर्णित नहीं थीं। उनके प्रथम प्रयास को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कर, उन्हें विशेष सम्मान देने का काम किया है।
पाबूजी महाराज की मान्यताओं को सांस्कृतिक विरासत के रूप में सहेजने का बड़ा काम भी किया है। उन्होंने अस्तित्व से जूझती फड़ को संरक्षित करते हुए भगवान पाबूजी के उपासकों को एक अनमोल उपहार भेंट किया है। जिससे करोड़ो उपासकों में अपार प्रसन्नता की लहर है। इससे पूर्व भी डॉ. संजीव कुमारी की झड़ते पत्ते, विष्णु अवतार: श्री देवनारायण व श्री देवनारायण फड़ कथा पुस्तकें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बना चुकी है। उनकी इस विशेष उपलब्धि से चहुं ओर हर्ष की लहर है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ऐप 112 तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में युवाओं को जागरूक करती नैनीताल पुलिस,

Wed Sep 28 , 2022
स्कूलों में पुलिस की पाठशाला के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस ऐप, 112 तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में युवाओं को जागरूक करती नैनीताल पुलिसखैरना__एस.एस.पी. नैनीताल के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण व अपराधों के खुलासा करने के साथ-साथ, युवाओं को क्राइम कॉम्बेटिंग ट्रिक्स तथा एप्लीकेशनों के प्रति […]

You May Like

advertisement