जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर किया स्वागत

जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने गीता जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर किया स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने से पूरे विश्व को संदेश जाएगा।

कुरुक्षेत्र, 29 नवम्बर : भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से धर्मनंगरी कुरुक्षेत्र में उत्पन्न हुई पावन गीता के जन्मोत्सव अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव चल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, विज्ञान, आध्यात्म, योग एवं गौ संरक्षण के क्षेत्र में चल रही श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने पर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के ऐसे अवसर पर कुरुक्षेत्र पहुंचकर ब्रह्मसरोवर के तट पर गीता पूजन एवं यज्ञ में आहुतियां देने से पूरे विश्व को गीता का संदेश पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि भारत धर्मगुरु है और पूरे विश्व के लिए धर्म का मार्गदर्शन कर रहा है। ब्रह्मचारी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीर्थों की संगमस्थली एवं गीता की जन्मस्थली पर आने से कुरुक्षेत्र एवं हरियाणा के लोगों के लिए सौभाग्य का अवसर है। कुरुक्षेत्र के तीर्थों की पहचान पूरे विश्व तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर सभी धार्मिक संस्थाएं स्वागत कर रही हैं। गीता जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र के लोगों को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर स्वागत करने का मौका मिला है। कुरुक्षेत्र की धरती पर राष्ट्रपति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर दिया गया संदेश कुरुक्षेत्र के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए अलौकिक है।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल से मिले

Tue Nov 29 , 2022
अप्रवासी भारतीय नरेंद्र जोशी हरियाणा सरकार के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल से मिले। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से विदेशों से लोगों को जोड़ने की हरियाणा सरकार की योजना : डा. अमित अग्रवाल। चंडीगढ़, 29 नवम्बर : हरियाणा सरकार का अंतर्राष्ट्रीय गीता […]

You May Like

Breaking News

advertisement