ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भूमि पूजन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भूमि पूजन समारोह की तैयारियों का लिया जायजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं भूमि पूजन समारोह के मुख्य अतिथि।
डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए हुई बैठक।
श्री जयराम शिक्षण संस्थाओं के विस्तार में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना।
डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए 11 फरवरी को होगा भूमि पूजन।

कुरुक्षेत्र, 7 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र के गांव निवारसी में 11 एकड़ भूमि पर बनने वाले डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल के भूमि पूजन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ सेवानिवृत आयुक्त एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टी. के. शर्मा, श्री जयराम विद्यापीठ के ट्रस्टी पवन गर्ग, खरैती लाल सिंगला एवं सुरेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न राज्यों में जयराम शिक्षण संस्थाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। ऋषिकेश में स्थापित डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सी.बी.एस.ई. के परीक्षा परिणामों में परचम लहराने के बाद अब कुरुक्षेत्र के गांव निवारसी में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त 11 एकड़ भूमि पर डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना के लिए 11 फरवरी को निवारसी में विधिवत विद्वान ब्राह्मणों एवं संतों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाड़वा के विधायक मेवा सिंह करेंगे। कार्यक्रम में देश के विख्यात उद्योगपति ओ.पी. लोहिया एवं राम लाल गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की की याद में इंडो रामा सिंथेटिक्स इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एम.एल. लोहिया के सहयोग से 2007 में ऋषिकेश में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना हुई थी। स्कूल ने तेजी से विकास की बुलंदियों को हासिल किया। अब निवारसी में डी.एस.बी. इंटरनैशनल स्कूल की स्थापना की जा रही है। सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से कुरुक्षेत्र के लोहार माजरा में भी विभिन्न शिक्षण संस्थान संचालित हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को निवारसी में होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम के लिए प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी निरंतर जायजा ले रहे हैं तथा दिशा निर्देश दे रहे हैं। इस अवसर पर हरप्रीत चीमा, धर्मपाल सैनी, पूर्व पार्षद अनिल माटा इत्यादि भी मौजूद थे।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी तथा अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संपत्ति कर नहीं चुका रहे सरकारी अदायरों को सील करेगा नगर निगम

Tue Feb 7 , 2023
संपत्ति कर नहीं चुका रहे सरकारी अदायरों को सील करेगा नगर निगम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा। चंडीगढ़, 7 फरवरी:पंचकूला में संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले सरकारी विभागों के भवनों को नगर निगम […]

You May Like

Breaking News

advertisement