ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने की आदर्श के हत्यारों की अविल्म्ब गिरफ्तारी एवं एक करोड़ मुआवजे की मांग

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद ने की आदर्श के हत्यारों की अविल्म्ब गिरफ्तारी एवं एक करोड़ मुआवजे की मांग।

आजमगढ। हरिहरपुर घराने के उदयीमान होनहार कलाकार तथा संगीत अकादमी से सम्मानितआदर्श मिश्रा की गोली मारकर की गई हत्या पर ब्राह्मण समाज कल्याण ने आक्रोश व्यक्त किया है। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति माध्यम से बताया कि हरिहरपुर घराने के मशहूर तबला वादक राजेश मिश्र के पुत्र आदर्श मिश्रा की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई है। आदर्श मिश्रा की हत्या को लेकर ब्राह्मण समाज में घोर आक्रोश व्याप्त है। अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से मांग किया है कि हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की जाय एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाय। महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि गांव में घुस कर मन्दिर के पास बैठे एक नवोदित कलाकार की हत्या की जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ अपराधियों के बढ़ते मनोबल को सख्ती से दबाने की जरूरत है। इस दौरान ब्रजेश नन्दन पाण्डेय, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्व देव उपाध्याय, सतीश कुमार मिश्र, उपेंद्र दत्त शुक्ला, गोविन्द दूबे आदि ने मृतक आदर्श मिश्रा को राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि दुःख की इस घड़ी में ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद आपके साथ है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर तहसील के गहुनी ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय अपने हाल पर बहा रहा आँशु ग्रामीणों ने कई बार दिया तहरीर

Thu Sep 22 , 2022
मेहनगर तहसील के गहुनी ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालय अपने हाल पर बहा रहा आँशु ग्रामीणों ने कई बार दिया तहरीर डेस्क मेहनगर तहसील रिपोर्टर वैशवारा न्यूज़ जय शर्मा मेहनगर के गहुनी ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए कई बार उच्च अधिकारियों के साथ साथ वीडियो […]

You May Like

advertisement