कैंपेन चलाकर तोड़ें नेगेटिव नेरेटिव, सोशल मीडिया की शक्ति से बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर : एडीजी जोन

कैंपेन चलाकर तोड़ें नेगेटिव नेरेटिव, सोशल मीडिया की शक्ति से बदली सड़क सुरक्षा की तस्वीर : एडीजी जोन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जोन मुख्यालय पर आयोजित पुलिस सोशल मीडिया टीमों के सम्मान समारोह में एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस के “परवाह” डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान में बरेली जोन में जनजागरूकता की नई मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया के जरिये चलाये गये डिजिटल सशक्त अभियान की बदौलत सड़क सुरक्षा का संदेश एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। एडीजी ने बरेली जोन आफिस में आयोजित समारोह में विजेता सोशल मीडिया टीमों को किया सम्मानित।
बरेली पुलिस की डिजिटल मुहिम ‘परवाह’ को जोरदार जन समर्थन, एक करोड़ से अधिक लोगों तक संदेश
रामपुर पुलिस, बरेली पुलिस, बरेली ट्रैफिक पुलिस रही विजेता, प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर किया उत्सावर्धन
बरेली। बरेली जोन मुख्यालय पर आयोजित पुलिस सोशल मीडिया टीमों के सम्मान समारोह में एडीजी जोन रमित शर्मा ने कहा कि पुलिस के “परवाह” डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान में बरेली जोन में जन जागरूकता की नई मिसाल कायम की है। सोशल मीडिया के जरिये चलाये गये डिजिटल सशक्त अभियान की बदौलत सड़क सुरक्षा का संदेश एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया गया। रामपुर, बरेली और यातायात पुलिस बरेली की सोशल मीडिया टीमों ने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभियान की सराहना करते हुए एडीजी बरेली जोन ने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली नकारात्मकता को सकारात्मक अभियान के जरिए जवाब देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है सही और रचनात्मक जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि इस बार जोन पुलिस ने सड़क सुरक्षा के संदेश को एक करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिये कैंपेन चलाया। इस तरीके के कैंपेन को हमें अपना हथियार बनाना है। इससे सोशल मीडिया पर नेगेटिव नेरेटिव सेट करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा। उनकी अफवाहों की उड़ान के अरमानों को कुचला जा सकेगा। कैंपेन लोगों तक सही बात पहुंचाने में मददगार बनेगी।
रामपुर के सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत थाना स्तर पर वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से हुई। ट्रैफिक कांस्टेबल पूजा ने बताया कि पुलिस की टीमों ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, खेल मैदान और सामाजिक आयोजनों में जाकर लोगों को प्रत्यक्ष रूप से जागरूक किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर आकर्षक क्रिएटिव्स और स्लोगन के जरिए विशेष रूप से युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
बरेली सोशल मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि भैंसे पर बैठे हुए सीट बेल्ट लगाये हुये यमराज का वायरल क्रिएटिव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। वहीं, “करवा चौथ आ रही है, हेलमेट लगाएं नहीं तो छिन जाएगा सुहाग” जैसे स्लोगन ने विशेष रूप से महिलाओं को प्रभावित किया।
बरेली ट्रैफिक पुलिस ने पूरे जोन में सोशल मीडिया न्यूज़ और जनसंपर्क के मामले में सबसे अधिक प्रदर्शन किया। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि उनकी टीमों ने सोशल मीडिया पर ‘परवाह’ अभियान को बखूबी शेयर किया और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर कैम्पेन चलाए। महिलाओं और युवाओं को लक्ष्य बनाकर प्रभावी संवाद स्थापित किया गया। ट्रैफिक पुलिस के अभियान को फेसबुक पर सबसे ज्यादा देखा गया और सराहा गया। अभियान में जज की भूमिका का निर्वहन करने वाली एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि हमें इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों को भी प्रचार प्रसार के लिये प्रयोग करना चाहिये। इससे भी जबरदस्त संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा।
प्रथम पुरस्कार जनपद रामपुर (शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि) को द्वितीय पुरस्कार जनपद बरेली को तथा तृतीय पुरस्कार यातायात पुलिस, जनपद बरेली को मिला।
प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाले जनपदों में बदायूं, मुरादाबाद, यातायात पुलिस, मुरादाबाद रहे जबकि
सराहनीय पुरस्कार बरेली परिक्षेत्र, मुरादाबाद परिक्षेत्र, बरेली जोन को मिला।
सम्मान समारोह में कुल 65 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्हें शील्ड, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा, डीआईजी परिक्षेत्र अजय साहनी
एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, एसपी क्राइम मनीष चंद्र सोनकर, सीओ गोपनीय मोहम्मद शुएब, पीआरओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार, कार्यक्रम का संचालन इंस्पेक्टर विप्लव शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों की सोशल मीडिया टीमों ने हाइब्रिड मोड के माध्यम से अपने प्रयासों की प्रेजेंटेशन दी और अन्य जनपदों को प्रशिक्षित भी किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली के टॉपर्स हुए सम्मानित, सीएम योगी ने लखनऊ से बढ़ाया होनहारों का हौसला

Fri Jun 13 , 2025
बरेली के टॉपर्स हुए सम्मानित, सीएम योगी ने लखनऊ से बढ़ाया होनहारों का हौसला दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश भर के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान […]

You May Like

Breaking News

advertisement