समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ : कुलगुरु दिनेश कुमार

समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ : कुलगुरु दिनेश कुमार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में गूगल डेवलपर ग्रुप लॉन्च।

पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि दुनिया की समस्याओं के समाधान लाओ और छा जाओ। अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। नवाचार करने वालों को जीवन में धन और ख्याति दोनों मिलते हैं। वह ललित गिरि भवन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का गूगल डेवलपर ग्रुप लॉन्च किया। इसके माध्यम से विद्यार्थी गूगल प्लेटफॉर्म पर मौजूद समस्याओं का समाधान खोजेंगे। उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने और पैसे कमाने का मौका मिलेगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि गूगल जैसी विश्वस्तरीय संस्था के पास अनेक समस्याएँ होती हैं, लेकिन ऐसे क्लबों के माध्यम से नवाचार और टीमवर्क से हर चुनौती का समाधान संभव है। विद्यार्थी नए-नए एप्लीकेशन विकसित कर सकते हैं। साथ ही वह अपने स्टार्टअप भी खड़े कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में हमेशा उत्कृष्ट करने के लिए प्रेरित किया। इस प्रयास के लिए उन्होंने स्किल डिपार्टमेंट ऑफ सीएस एंड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा बत्रा और क्लब का नेतृत्व करने वाले विद्यार्थी कुनाल सूद को बधाई दी। साथ ही कहा कि नवाचार और रचनात्मक कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। प्रोफेसर ऊषा बत्रा ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का आभार ज्ञापित किया और विद्यार्थियों से नित्य नए डिजिटल प्रयोग कर रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
क्लब लॉन्च करते कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऊषा बत्रा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रजत जयंती के उपलक्ष्य पर लाईवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेला एवं काउंसिलिंग का आयोजन

Thu Oct 9 , 2025
उतर बस्तर कांकेर 09 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले के बेरोजगारों को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज कांकेर में जल वितरण संचालक, […]

You May Like

advertisement