उत्तराखंड: AE/JE भर्ती घोटाले में 9 पर मुकदमा दर्ज, सीएम धामी के निर्देश पर,

सागर मलिक

  • गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा: सीएम
  • जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत आज थाना कनखल पर A E/JE परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगो पर नामजद लोगो पर धारा 420, 409,120b ipc 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुक़दमा दर्ज कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि”हमारी सरकार पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा।यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे।मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली मुरादाबाद खण्ड स्नातक चुनाव ने भारतीय जनता पार्टी ने लहराया जीत का परचम भाजपाईयों में खुशी की लहर

Fri Feb 3 , 2023
बरेली मुरादाबाद खण्ड स्नातक चुनाव ने भारतीय जनता पार्टी ने लहराया जीत का परचम भाजपाईयों में खुशी की लहर दीपक शर्मा ( संवाददाता) बरेली : मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव मे बीजेपी का लहराया परचम सपा प्रत्याशी की जमानत जब्त।अधूरे रह गये सपाईयों के अरमान,बीजेपी के जयपाल व्यस्त ने हैट्रिक लगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement