जांजगीर में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए अ.जा.आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य



जांजगीर-चांपा 30 नवंबर 2022/ संविधान दिवस के अवसर पर  26 नवंबर को जांजगीर सर्किट हाउस में संविधान दिवस कार्यक्रम अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के पी खांडे  के मुख्य आतिथ्य एवम राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार के अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम के प्रारंभ में सविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व के सभी देशों के सविधान से भारत देश को सर्व श्रेष्ठ संविधान देने के लिए उन्हें याद किए मुख्य अतिथि श्री के पी खांडे सविधान दिवस पर अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति,विश्व, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र कि एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर सभी नागरिकों को कार्य करना होगा .
      कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब नागरिकों को भारतीय सविधान में उल्लेखित कर्तव्यों का पालन सर्व प्रथम करना होगा तत्पश्चात सविधान से प्राप्त मौलिक अधिकार को पाने के लिए दृढ़ निश्चय से कार्य करना ही हम सब भारत के नागरिकों का परम कर्तव्य है, भारतीय सविधान ही लोकतंत्र का प्रमुख ग्रंथ भी है जिसमे सभी संवैधानिक अधिकार प्राप्त होता है,  अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार ने सविधान में प्रदत्त आयोग के कार्य क्षेत्र  का भी जानकारी दिएकार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर से पधारे चेतन चंदेल,बी डी पत्रे, उत्तित भारद्वाज, गजानंद जांगडे, संतोष शर्मा,एस आर गरेवाल, महारथी बघेल, लच्छी सूर्यवंशी, मनोहर प्रधान, पीतांबर भारद्वाज, दुर्गा कुर्रे, चेतन कोशले, हृदय अनंत, मनोज रात्रे ,बी पी घृत लहरे सहित नागरिक गण, उपस्थित हुए.

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

Wed Nov 30 , 2022
जांजगीर-चांपा 30 नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील बम्हनीडीह के ग्राम भदरा निवारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement