पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के किए चालान

पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के किए चालान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

डीएमसी व ईओ के आदेश पर सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में कई जगहों पर चलाया अभियान, दुकानदारों व रेहड़ी वालों से पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त कर की रिकवरी।

कुरुक्षेत्र 23 मई : नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि शहर में पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक हटाओ अभियान चलाया गया। सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध लगाए जाने के पश्चात शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने शहर में विभिन्न मुख्य बाजारों में छापामार कार्रवाई की।
नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक ने इस दौरान कई दुकानों व रेहड़ी वालों से सिंगल यूज होने वाले पॉलिथीन के लिफाफे जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों को भविष्य में इस तरह के पॉलिथीन के प्रयोग न करने की चेतावनी दी। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक ने बताया कि जिला नगर आयुक्त सतिन्द्र सिवाच व कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार के आदेशानुसार यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है और सरकार के दिशा-निर्देश पर ही यह अभियान चलाया गया है। प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा अभियान के तहत संबंधित दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों इत्यादि से 5 किलोग्राम पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया है इसके अलावा 19 चालान किए गए जिनसे 3500 रुपए की रिकवरी की गई। इसके अलावा रेहड़ी वालों को चालान काटने की बजाए अभी सख्त चेतावनी दी जा रही है।
प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को टीम द्वारा कंडा चैंक, सेक्टर-13 की मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, सुभाष मंडी, रेलवे रोड, सर्किट हाउस व पुराने बस स्टैंड के सामने से पॉलीथिन को जब्त किया। इस मौके पर आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र भारद्वाज, राजेश कुमार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक : डॉ. सत्यवान सौरभ

Fri May 23 , 2025
बड़वा गांव की हवेलियों में इतिहास की गूंज: ठाकुरों की गढ़ी से केसर तालाब तक : डॉ. सत्यवान सौरभ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हिसार : दक्षिण-पश्चिम हरियाणा की रेतीली धरती पर, जहां धूप की तल्खी रेत के कणों को भी तपाने में सक्षम होती है, वहीं बसा है बड़वा — […]

You May Like

advertisement