छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को

जिले में 26 परीक्षा केन्द्र बनाए गए, 6948 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कोण्डागांव, 19 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पाली में किया जाएगा, जिसमें प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली 3 बजे से 5.45 बजे तक समय निर्धारित है। प्रथम पाली में (प्राथमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 01 लाख 19 हजार तथा द्वितीय पाली में (माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन हेतु) लगभग 02 लाख 05 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया ने छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा परीक्षा के संबंध में जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोण्डागांव जिले से प्रथम पाली में 2840 और द्वितीय पाली में 4108 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के आयोजन हेतु जिले में प्रथम पाली हेतु 10 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली हेतु 16 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन करने को कहा गया है ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।  परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम-से-कम 2 घटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। चूंकि यह परीक्षा प्रातः 09.30 बजे से प्रारंभ हो रहा है अतः मुख्य द्वार प्रात 09.00 बजे बंद कर दिया जावेगा। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ हो रहा है इस लिए मुख्य द्वार दोपहर 2.30 बजे बंद कर दिया जाएगा।  हल्के रंग के आधी बाह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे जामुनी, मैरून बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा। केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर को उतारकर सुरक्षाकर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बाह का बंधन नहीं होगा। इसी प्रकार यह भी निर्देशित किया गया है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी। फुटवियर के रूप में चप्पल पहने हेतु निर्देशित किया गया है तथा कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।  परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।  परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पाइंट पेन लेकर ही आये।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Tue Jan 20 , 2026
स्वास्थ्य संबंधी राष्ट्रीय कार्यक्रमों मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद, मानसिक स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड की दी गई जानकारी महासमुंद 20 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत नगर पालिका परिषद महासमुंद के जनप्रतिनिधियों का 19 जनवरी को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हॉटल अकेशिया में किया गया। कार्यशाला का आयोजन नगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement