आज़मगढ़: बंद रहेंगी मुर्गा और मीट की दुकानें महाशिवरात्रि के दिन

बंद रहेंगी मुर्गा और मीट की दुकानें महाशिवरात्रि के दिन

आजमगढ़ बिलरियागंज महाशिवरात्रि का पर्व जैसे जैसे नजदीक आ रहा, वैसे-पुलिस प्रशासन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। यह पर्व शांति पूर्वक से संपन्न कराने के लिए शाम गुरुवार बिलरियागंज थाना प्रागंण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि शिवरात्रि पर्व के दिन क्षेत्र में मुर्गा, मीट, मछली आदि की दुकानें बंद रहेंगी।

बिलरियागंज एस ओ ब्रह्मादीन पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान क्षेत्र के कई बड़े शिवमंदिरों में भव्य मेला भी आयोजित किया जाता है। साथ ही शिव की बारात भी निकाली जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शिव बाराज में इकट्ठा होते हैं। ऐसे में मुर्गा, मीट और मछली की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष ने शांति समिति के सदस्यों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसओ ने कहा कि बैठक में सभी संभ्रांत लोगों को शांति बनाए रखने में सहयोग के लिए बुलाया जाता है। बैठक में पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ खान,अमित गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रधान सुहैल, हरिलाल यादव आदि मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देश पर जनपद के थाना अतरौलिया के भोजनालय का नवीनीकरण</em>

Sat Feb 11 , 2023
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देश पर जनपद के थाना अतरौलिया के भोजनालय का नवीनीकरण ➡️ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा जनपद के थानो पर भ्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों के भोजनालयों में उत्तम व्यस्था के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारियों को भोजनालय के नवीनीकरण कर पेयजल इत्यादि की उचित […]

You May Like

Breaking News

advertisement