बिहार:रूपौली बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री,बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा

रूपौली बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे मुख्यमंत्री,बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा।

पूर्णिया संवाददाता

RUPOULI: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2बजकर 9 मिनट रुपौली प्रखंड क्षेत्र मे बाढ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ जिलापदाधीकारी राहुल कुमार जायजा लिया।
31 मिनट तक रुक कर पूछा लोगों का हालचाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेशी सिंह, विधायक बीमा भारती, जिप अध्यक्ष क्रांति देवी, प्रमुख रेखा देवी, मुखिया शांति देवी साथ मुख्यमंत्री तेलढीहा एसबीआई बैंक के पीछे हैलिपेड स्थल पर उतर मध्य विधालय तेलढीहा राहत शिविर का सामुदायिक किचन का जायजा लेने पहुचे। मुख्यमंत्री 31 मिनट तक रुककर जायजा लिया।कुल १२४ लोगो का राहत शिविर में रजिस्ट्रेशन देख मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक बाढ़ राहत शिविर में पीड़ितों को लाने का दिशा निर्देश दिया। मेडिकल टीम के चिकित्सक से बात कर बाढ़ पीड़ितों को बेहतर देखभाल का दिशा निर्देश दिया।साथ ही साथ कोशिश भैक्सिनेसन काउंटर का भी जायजा।वहीं राहत शिविर में भोजन कर रहे बाढ़ पीड़ितों से मिले कर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी। मुख्यमंत्री वापसी के लिए जैसे ही हेलिपैड जाने लगे काफी लोग सड़क पर आ कर खड़े हो ग्रे। स्थानीय लोग विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया उनकी मांग थी धुसर टीकापट्टी पंचायत को पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित धोषित किया जाए, विरोध करने वाले सभी आदिवासी समुदाय के लोग थे और मुख्यमंत्री से मिले कर अपनी मांगे रखना चाहते थे। उपस्थित पुलिस बल ने सभी को सड़क से हटा कर मुख्यमंत्री के काफिले को निकाला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:डाइट महाविद्यालय में विदाई समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Thu Aug 19 , 2021
डाइट महाविद्यालय में विदाई समारोह सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन फारबिसगंज संवाददाता फारबिसगंज शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए मंगलवार को एक विदाई समारोह के साथ साथ वृक्षारोपण भी किया गया !इस विदाई कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य सह […]

You May Like

advertisement