मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई

जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। यह दिन हमें प्रजातांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं। सभी नागरिकों को अपने बहुमूल्य मताधिकार का प्रयोग पूरी जिम्मेदारी और निर्भीकता से करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और और मतदान प्रक्रिया में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा का हिस्सा बनने का आव्हान किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित

Tue Jan 25 , 2022
  जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी, 2022/ भारत के 76 वां अमृत महोत्सव अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में एस.बी.आई. स्वरोजगार केंन्द्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस दिवस मनाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement