मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर करवा रहे हैं प्रदेश का विकास : सुमन सैनी

उपाध्यक्ष सुमन सैनी श्रीअग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में रही मुख्यातिथि।

लाडवा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 सितंबर : हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चल कर सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलते हुए विकास करवा रहे हैं। अग्रसेन की दूरगामी सोच को आधार बनाकर सरकार अपनी योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी सोमवार की रात शिवाला रामकुंडी लाडवा में श्री अग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्ष सुमन सैनी का श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सर्वप्रथम लोगों को शारदीय नवरात्रों की बधाई दी और महाराजा अग्रसेन को नमन किया।
उन्होंने अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज सदैव देश व समाज के लिए और उससे भी बढकऱ सम्पूर्ण मानवता के लिए महान सेवाएं प्रदान करता रहा है। उन्होंने समाज के कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि जिस क्षेत्र पर नजर डालें, हर क्षेत्र में अग्रवाल समुदाय के लोगों की भूमिका देखने को मिलती है।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज मुख्यत: व्यापार और उद्योग से जुड़ा है। हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में उद्योग और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस समाज के लिए अनेक नीतियों को प्रदेश में लागू किया है।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि श्री अग्रवाल सभा लाडवा भी समाज के लोगों के सहयोग के लिए अनेक कार्य कर रही हैं, इनमें सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग करना है। किसी भी परिवार में एक शिक्षित व्यक्ति बड़ा परिवर्तन ला सकता है और यदि शिक्षित महिला को किया जाए तो वो दो परिवारों का भला कर सकती है। उन्होंने शिवाला राम कुंडी में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने पर श्री अग्रवाल सभा लाडवा को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रधान विकास सिंघल, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, दुर्गेश गोयल, सुनील गर्ग, अमृतपाल गर्ग, अरविंद सिंघल, नवीन गर्ग, रूमित गर्ग, सुमित बंसल, अंकुर गुप्ता, मनोज गर्ग, संजीव जिंदल, लक्की गर्ग, सुरिंदर गर्ग, वीना बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम

Tue Sep 23 , 2025
जिले में प्रभारी मंत्री ने किया खट्टी में महतारी सदन का लोकार्पण महतारी सदन महिलाओं की आर्थिक समृद्धि और समरसता की नई पहचान बनेगी – मंत्री श्री बघेल महासमुंद 23 सितम्बर 2025/ राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेलीबाड़ी धमतरी से वर्चुअल रूप से जुड़कर […]

You May Like

advertisement